
Ranchi: सरकार के किसी मंत्री के किसी भी कार्यक्रम की प्रेस रिलीज शायद ही आइपीआरडी मीडिया को भेजता है. इस बात की शिकायत कई मंत्रियों ने दबी जुबान से अनऑफिशयली की है. एक मंत्री का कहना था कि आइपीआरडी निश्चित तौर से सिर्फ सीएम रघुवर दास के कार्यक्रमों के लिए बन कर रह गया है. हमें अपने कुछ कार्यक्रमों को मीडिया में देना होता है, तो अपनी तैयारी रखनी पड़ती है.
इसे भी पढ़ेंः झारखंड IPRD कुछ खास विभागों व लोगों के लिए है या सभी के लिए, खाद्य आपूर्ति विभाग का कवरेज क्यों नहीं-सरयू राय
यहां तक कि सरकारी कार्यक्रमों की भी कवरेज आइपीआरडी नहीं करता है. लेकिन लगातार दो साल से आइपीआरडी झारखंड आइएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की प्रेस रिलीज मीडिया को मुहैया कराने का काम कर रहा है.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड की बदहाली के जिम्मेदार कौन, भाजपा या झामुमो ? पढ़ें, लोगों के विचार, आप भी लिखें..
दीवाली मेला लगायेंगी IAS की पत्नियां, प्रचार कर रही राज्य सरकार
जेसोवा की तरफ से 17 से 21 अक्टूबर तक रांची के मोरहाबादी मैदान में दीवाली मेला का आयोजन किया जा रहा है. इस मेले में राज्य के सभी जिलों से महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं स्टॉल लगा रही हैं.
न्यूज विंग की हर खबर अब अपने मोबाइल पर सुनें
इसकी जानकारी देने के लिए जेसोवा की तरफ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की आयोजन किया गया. जिसमें जेसोवा की सचिव मनु झा ने पत्रकारों के सामने आयोजन से संबंधित सारी बात रखीं. इस जानकारी को राज्य सरकार की आइपीआरडी ने करीब 900 शब्दों में खबर बना कर मीडिया को उपलब्ध करायी.
ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आइपीआरडी क्या ऐसा कर सकता है. क्या राज्य सरकार की ईकाई आइपीआरडी ऐसे आयोजनों के लिए भी काम करेगी. सवाल यह भी है कि अगर आइपीआरडी IAS अधिकारियों के लिए काम कर सकता है तो सरकार के मंत्रियों के सरकारी कार्यक्रमों के लिए काम क्यों नहीं कर सकता.
इसे भी पढ़ें – #CVC की गाइडलाइन को ताक पर रख कर #JBVNL ने निकाला टेंडर



