
Gumla/Ranchi: गुमला एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब की पहल पर जिले के युवक-युवतियों को पुलिस केंन्द्र मे प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया गया, ताकि भविष्य मे होने वाले सभी प्रकार के बहालियों, जैसे अग्निवीर (आर्मी), पुलिस में सभी प्रकार के बहाली एवं उच्च स्तर के भी शारीरिक परीक्षा को पास कर सकें एवं अपना बेहतर भविष्य बना सकें. सामुदायिक पुलिसिंग के तहत इस प्रशिक्षण का महत्वपूर्ण उद्देश्य यह भी है कि आम जनों के मन में पुलिस के प्रति बैठी भ्रांतियों को दूर करना, उन्हें भटकाव से रोकना एवं उन्हें पुलिसिंग के तहत जोड़ना है. इस प्रशिक्षण शिविर से जुड़ने के लिए नवयुवकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है और भारी संख्या में पुलिस केन्द्र पहुंच कर प्रशिक्षण से जुड़ने के लिए आवेदन कर रहें है. प्रारंभिक चरण में गुमला पुलिस द्वारा गुमला एवं इसके आस पास के क्षेत्रों के नवयुवकों एवं नवयुवतियों प्रशिक्षण दिया जा रहा है. भीड़ को देखते हुए 50-50 के बैच मे प्रशिक्षण देने का निर्णय लिया गया है. 12 सितंबर से प्रशिक्षण दिया जा रहा है. सार्जेंट मेजर के नेतृत्व में प्रशिक्षित प्रशिक्षकों के द्वारा युवकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है. इस प्रशिक्षण में शारीरिक प्रशिक्षण के साथ साथ उनमें बौद्धिक विकास पर भी कार्य किया जा रहा है.
इसे भी पढ़ें: मटका किंग मो. रिजवान डेढ़ वर्ष पूर्व व्यवसायी की हत्या रचने के आरोप में चढ़ा पुलिस के हत्थे

नशापान के विरुद्ध जागरूकता क्रिकेट मैच आयोजन
गुमला पुलिस द्वारा रविवार को छात्रों के बीच बढ़ रहे नशापान से दूर रखने एवं उन्हें जागरूक करने के लिए क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया. जिसमें उन्हें नशा से दूर रहने एवं जीवन में खेल को अपनाने की सीख दी गई. इस मैच में गुमला एसपी डॉ एहतेशाम वकारीब एवं डीडीसी हेमंत सती ने भी क्रिकेट खेल छात्रों को फिटनेस की अहमियत को बताया. इन दोनो ने ओपनिंग जोड़ी के रूप मे बल्लेबाजी की और टीम को एक मजबूत शुरुआत दी. मैच में पुलिस की टीम ने विजेता रही. मैन ऑफ द मैच के लिये पॉलीटेक्निक के छात्र ताबीज नाजमी को पुरस्कृत किया गया. वहीं बेस्ट हिटर का खिताब एसपी के बाडीगार्ड संजीव कुमार सिंह को दिया गया. उम्दा खिलाड़ी के रूप मे तंजीम नायाब को पुरस्कृत किया गया, जो गुमला एसपी के बड़े भाई भी है.




