
Mumbai : चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल का 15वां सीजन अभी तक निराशाजनक रहा है. चार बार की चैंपियन को शुरूआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. नए कप्तान रवींद्र जडेजा की अगुआई में गत विजेता चेन्नई को पहली जीत की तलाश है.
उसे सबसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों शिकस्त मिली और फिर गुरूवार को लीग की नई टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स से भी हार का सामना करना पड़ा. मैच के दौरान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी पहले की तरह ही सक्रिय दिखे और अधिकतर फैसले खुद लेते नजर आए.
इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर: पिछली सरकार में डीएमएफटी फंड का हुआ दुरूपयोग, जांच हो : सुखराम उरांव
आप ही फैसले ले रहे हैं, तो ये सही नहीं है
मैच के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा धोनी के इस रवैये से काफी नाराज दिखे. उन्होंने क्रिकबज के एक शो में बातचीत करते हुए कहा कि अगर आपने किसी को नया कप्तान बनाया है और बावजूद इसके मैच में खुद ही सारे फैसले ले रहे हैं तो ये गलत है.
जडेजा ने कहा, “बड़ा मुकाबला होता और उस दौरान आप आगे बढ़कर फैसले लेते तो दिक्कत नहीं होती लेकिन लीग के शुरूआती मैचों में ही रवींद्र एक तरफ खड़े हैं और आप ही फैसले ले रहे हैं, तो ये सही नहीं है.”
पार्थिव पटेल ने भी की आलोचना
पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाजी पार्थिव पटेल ने भी धौनी के इस कदम पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा, “अगर आपने खुद कप्तानी छोड़ी है तो फिर जडेजा को फैसले लेने दीजिए, उन्हें सीखने दीजिए, तभी वह आगे अच्छा कर सकेंगे.”
मैच के बाद रवींद्र जडेजा ने हार पर बात करते हुए कहा, “हमारी बल्लेबाजी अच्छी रही लेकिन फील्डिंग में हम कमजोर रहे, हमने कैच छोड़े जिसकी वजह से मैच गंवाना पड़ा.”
इसे भी पढ़ें : कटिहार में मैट्रिक परीक्षा में असफल हुई छात्रा ने नदी में कूद कर जान देने की कोशिश की




