JharkhandLead NewsRanchi

10 दिन बाद भी दोहा से गिरिडीह नहीं आया प्रवासी मजदूर का शव

Giridih : दोहा के कतर में एलएनटी कंपनी के ग्रिड ट्रांसमिशन लाइन में काम के दौरान प्रवासी मजदूर गोविंद महतो की मौत दस दिन पहले हो गयी थी. 10 दिन के बाद भी उसका शव नहीं आया. मृतक की पत्नी बसंती देवी समेत परिजन भी इस बात को लेकर परेशान हैं कि उसे गिरिडीह जिला प्रशासन के साथ सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधि से कोई सहयोग नहीं मिल पा रहा. मृतक गोविंद की पत्नी बगोदर बीडीओ से पति का शव घर लाने की गुहार लगा कर थक चुकी है. इधर बगोदर के समाजसेवी सिकंदर अली ने भी बगोदर विधायक बिनोद सिंह समेत राज्य सरकार से शव लाने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें :  IPL 2022: DHONI ने दिया कप्तानी में दखल, पूर्व क्रिकेटर ने जताई नाराजगी, कहा- जडेजा के साथ हो रही नाइंसाफी

बताते चलें कि बगोदर के घाघरा गांव निवासी 43 वर्षीय गोविंद महतो तीन माह पहले एलएनटी कंपनी में काम करने दोहा गये थे. जहां काम के दौरान ही गोविंद महतो की मौत 10 दिन पहले 24 मार्च को हो गयी थी. लेकिन मृतक का शव 10 दिन बाद भी वापस नहीं लौट पाया है.

इसे भी पढ़ें : Lalu को निराशा: जमानत याचिका पर सुनवाई टली, जज के नहीं बैठने की वजह से हुआ ऐसा

Related Articles

Back to top button