Uncategorized

रांचीः मेकॉन टीम ने जीता कार्तिक उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट

News Wing

Ranchi, 24 September: रांची के पिस्का मोड़ स्थित ओटीसी ग्राउंड में आयोजित कार्तिक उरांव फुटबॉल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया. फाइनल मैच मेकॉन और जीएफसी गाड़ी होटवार के बीच खेला गया. मेकॉन ने 4-2 से फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ. पेनाल्टी शूटआउट में मेकॉन की टीम जीएफसी गाड़ी होटवार पर भारी पड़ा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार का वितरण किया.

इससे पहले ऑस्कर ओरमांझी और साई सैग के बालिकाओं के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया. दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. टूर्नामेंट के दौरान डब्लयू जोंस स्कूल के बैंड टीम ने दर्शकों का मनोरंजन किया. इस मौके पर करीब 5 हजार फुटबॉल प्रेमी मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button