Lead NewsNationalSports

IPL 2022: लीग छोड़ने वाले खिलाड़ियों को सबक सिखाएगा BCCI, जेसन रॉय सहित किन पर लगेगा बैन!

कुछ खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद कुछ फ्रेंचाइजियों ने बोर्ड से अपनी चिंताएं जाहिर की थीं

Mumbai : आईपीएल से बिना किसी उचित कारण के खिलाड़ियों को बाहर होने से रोकने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई (BCCI) एक नई पॉलिसी बना रहा है.आईपीएल 2022 ( IPL 2022 ) से कुछ खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद कुछ फ्रेंचाइजियों ने बोर्ड से अपनी चिंताएं जाहिर की थीं. इसके बाद भारतीय बोर्ड ने इस दिशा में कदम उठाने की योजना बनाई है.

इसे भी पढ़ें : रूसी खरबपति अब्रामोविच और यूक्रेन के शांति वार्ताकारों को जहर दिए जाने की आशंका, आंखें हुईं लाल, छीलने लगी त्वचा

क्या है मामला

हाल ही में आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल (IPL Governing Council) की मीटिंग में इस बारे में चर्चा हुई थी. इस दौरान बहस हुई कि जब ऑक्शन में खिलाड़ियों को छोटी रकम मिलती हैं तब उनमें टूर्नामेंट से बाहर होने का ट्रेंड देखा गया है.

माना जाता है कि इंग्लैंड के जेसन रॉय और एलेक्स हेल्स ने भी इसी वजह से आईपीएल 2022 छोड़ने का फैसला किया था. इन दोनों को बेस प्राइस पर ही ऑक्शन में लिया गया था. बाद में जेसन रॉय और एलेक्स हेल्स ने बायो बबल का जिक्र करते हुए अपना नाम वापस ले लिया था जबकि दोनों को ऑक्शन से पहले ही आईपीएल कार्यक्रम और बबल की जानकारी थी.

इसे भी पढ़ें : UP के आधे नए मंत्री आपराधिक छवि वाले , शपथ पत्र में 22 मंत्रियों के खिलाफ क्रिमिनल्स केस की पुष्टि

हटने वाले खिलाड़ी वॉच लिस्ट में होंगे शामिल

क्रिकबज़ की रिपोर्ट में गवर्निंग काउंसिल के एक सदस्य के हवाले से लिखा गया है कि फ्रेंचाइजियां टूर्नामेंट की अहम हिस्सा हैं. वे किसी योजना के तहत खिलाड़ियों पर दांव लगाती हैं. अगर कोई खिलाड़ी कमजोर कारणों का हवाला देते हुए बाहर होता है तो टीमों की योजनाएं बिगड़ती हैं. हालांकि कौन से कारण कमजोर माने जाएंगे यह नहीं बताया गया लेकिन मामूली बातों पर बाहर होने वाले खिलाड़ियों को वॉच लिस्ट में डाला जा सकता है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : बिष्टुपुर में अनियंत्रित ट्रक ने बरपाया कहर, बाइक सवार दो लोगों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल, थाने पर हंगामा

बाहर होने वाले खिलाड़ियों पर लगेगी रोक!

क्रिकबज़ ने मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र के हवाले से लिखा है, एक पॉलिसी रहेगी जिसके तहत जिसने भी आईपीएल से नाम वापस लिया है उन्हें कुछ वर्षों के लिए टूर्नामेंट में खेलने से रोका जाएगा. यह फैसला केस दर केस रहेगा और कार्रवाई करने से पहले रिसर्च की जाएगी कि कहीं वजह नाजायज तो नहीं है.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : सीतारामडेरा में छेड़खानी का विरोध करने पर महिला से मारपीट, थाना पहुंचा मामला

मिचेल स्टार्क भी हट चुके हैं

आमतौर पर चोट लगने या इंटरनेशनल मैच खेलने के कारणों को वाजिब माना जाता है. काफी समय से कई खिलाड़ी आईपीएल से हटते रहे हैं. मिचेल स्टार्क भी आरसीबी और केकेआर में चुने जाने के बाद ऐसा कर चुके हैं. बीसीसीआई ने इस मामले में यह ध्यान दिया है कि उन्हें उनके बोर्ड ने हटने के लिए कहा है. ऐसे हालात में खिलाड़ी के पास बहुत कम विकल्प होते हैं.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर: रामनवमी जुलूस को अनुमति की मांग को ले भाजपा नेता अभय के नेतृत्व में रामनवमी उत्सव समिति ने दिया धरना

Related Articles

Back to top button