
Ranchi: लातेहार जिले के चंदवा इलाके में गैंगस्टर गोपाल शार्क शूटर नाम से पोस्टरबाजी में शामिल आरोपी एसजेएमएम संगठन के उग्रवादी हैं. पोस्टरबाजी से झारखंड में खत्म हो चुकी एसजेएमएम झांगुर गुट के उग्रवादी फिर दूसरे संगठन के नाम से उपस्थिति दर्ज करायी है, हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है. तीनों आरोपियों को चंदवा हाई स्कूल के पास से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी के पास से धमकी भरा पोस्टर व एक राइफल बरामद किया है.
गिरफ्तारी आरोपी में राहुल कुमार सिंह, सुनील भुइयां और मिथुन यादव का नाम शामिल हैं. सभी आऱोपी लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया जब आरके हाई स्कूल चंदवा के पास किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने एवं धमकी भरा पोस्टर चिपकाने के उद्देश्य इकट्ठा हुए थे. आरोपी संगठन के कमांडर राजेश सिंह एवं प्रदीप गंझू के कहने पर गैंगस्टर गोपाल शार्क शूटर के नाम से धमकी भरा पोस्टर पूर्व में चिपकाता था. बता दे कि 31 दिसम्बर को लातेहार जिले के चंदवा इलाके में गैंगस्टर गोपाल शार्क शूटर के नाम से पोस्टरबाजी की गयी थी. पोस्टर के माध्यम से चेतावनी दी गयी है कि ‘गैंगस्टर गोपाल’ को रंगदारी देनी होगी. जो इसकी अनदेखी करेगा वह अपनी मौत का खुद जिम्मेदार होगा. पोस्टर यह भी लिखा गया है कि लातेहार और चंदवा एक और दो दिसम्बर को बंद रहेगा. इलाके के मुखिया, दुकानदार, व्यापारी और ठेकेदार को गोपाल गैंग रंगदारी देनी होगी. इस गिरोह की अनदेखी करने वाला अपनी मौत का खुद जिम्मेदार होगा. जिस इलाके में पोस्टरबाजी की गयी है वहां सीआरपीएफ की तैनाती है.




