JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : आनंदमार्ग स्कूल में बुद्धिजीवी गोष्ठी का आयोजन

chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत स्थित आनंदमार्ग स्कूल में विद्यालय संघ की शाखा सेवादल महिला विभाग के तत्वावधान में बुद्धिजीवी गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डॉ असित वरण षाड़ंगी, विशिष्ट अतिथि आचार्य कल्याण स्वरानंद अवधूत, डॉ एसपी मंडल, अरुण कुमार महतो, मनिंद्र नाथ पालित और फनींद्र नाथ पॉल शामिल हुए. इस दौरान सभा में नारी मर्यादा, नव्य मानवता, शिक्षा तथा वर्तमान समाज व्यवस्था के विषय में चर्चा की गई. शिविर में 80 गरीब वृद्ध महिलाओं के बीच धोती और साड़ी का वितरण किया गया. इस शिविर में आनंद मार्ग तथा अन्य विद्यालयों से विद्यार्थियों ने भाग लिया.

शिविर के अंत में आनंद मार्ग विद्यालय के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इसके उपरांत स्कूली बच्चों द्वारा रैली निकालकर महिला सशक्तिकरण और नशा मुक्त अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. इस मौके पर सेवादल महिला विभाग की अवधुतिका आनंद गुणमया आचार्या, अवधुतिका आनंद चिरमधुरा आचार्या, प्रधानाध्यापक सुनील महतो, सुमन साव, सुशांत महतो, अजित महतो, नवीन महतो, सुशेन मंडल, प्रसेन्नजीत मंडल, सतीश चंद्र मुर्मू, एकादशी पात्र, शंभू महतो आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें : Jamshedpur : स्वर्णरेखा नदी में जुड़ने वाले नालों का सर्वेक्षण करेगी भाजमो – टॉफी, टी-शर्ट घोटाले से संबंधित पैंपलेट जनता के बीच किया जायेगा वितरित

Related Articles

Back to top button