Jamshedpur

पटमदा : विधायक ने डालापानी में किया संपर्क कार्यालय का उद्घाटन

Patamda : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने रविवार को नागरिकों की सुविधा के लिए जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के डालापानी में संपर्क कार्यालय का उद्घाटन किया. इस मौके पर विधायक ने कहा कि डालापानी में कार्यालय को स्थापित किया गया है. आस-पास के क्षेत्र के ग्रामीण अपनी समस्याएं व जनहित से जुड़े कार्यों के लिए इस कार्यालय में संपर्क कर सकेंगे. यहां सुबह 10  बजे से लेकर शाम 5 बजे तक लोगों की सेवा के लिए कार्यकर्ता तत्पर रहेंगे ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या ना हो. यह संपर्क कार्यालय खुल जाने से स्थानीय लोगों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा. ग्रामीण अपनी समस्या कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं. जिसका निदान उनकी प्राथमिकता होगी एवं समय-समय पर वह खुद यहां पर उपस्थित रहेंगे.

मौके पर ये थे मौजूद

मौके पर मुख्य रुप से मिथुन चक्रवर्ती, गंगाराम सोरेन, परेश सिंह, राजू मुर्मू, सिद्धू महतो, खेलाराम सोरेन, रूस, कामाख्या गौड़ आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें- पटमदा के भाजपाइयों ने दिव्य काशी-भव्य काशी समारोह को लेकर चलाया स्वच्छता अभियान

Related Articles

Back to top button