
Ranchi: डीडीसी अनन्य मित्तल ने सोमवार को विकास भवन कॉन्फ्रेंस हॉल में आइटीडीए और शिक्षा विभाग की बैठक बुलायी.
बैठक में उन्होंने साइकिल वितरण, मध्याह्न भोजन, ज्ञानसेतु और अन्य योजनाओं सहित आईटीडीए प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति की प्रगति की समीक्षा की.
बैठक में जिले भर से आइटीडीए के तहत कल्याणकारी योजना के क्रियान्वयन के लिए जिम्मेदार अधिकारियों ने भाग लिया.
मित्तल ने लाभार्थी छात्रों के आधार और बैंक अकाउंट मैपिंग के लिए और नामांकित लाभार्थियों के संख्या की समीक्षा की.
उन्होंने सभी बीईईओ को छात्रों की संख्या के आधार पर ब्लॉक स्तर के शिविर में जाने के लिए सूची बनाने का निर्देश दिया.
उन्होंने अधिकारियों को योजना के सफल निष्पादन के लिए छात्रों के माता-पिता के बीच बात को साझा करने को कहा. इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायत के मुखिया एवं वार्ड प्रतिनिधियों की मदद लेने को कहा.
इसे भी पढ़ें : #Dumka में प्रशिक्षण देनेवाला ग्लाइडर क्रैश, इंजीनियर की मौत, पायलट की हालत गंभीर
मिशन मोड में काम करना होगा
बैठक के दौरान उन्होंने कहा सभी को इसके लिए मिशन मोड में काम करना होगा. छात्रों के लिए ब्लॉक बिल्डिंग में बैंक खाता खोलने और आधार शिविर आयोजित किए जायेंगे.
बीडीओ को इसके लिए समन्वय बनाने का निदेश दिया गया है. डीईओ, डीएसई, बीईईओ को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि छात्र शिविर में आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचें.
उन्होंने कहा कि हमारे पास बड़ी संख्या में बैंक खाते और आधार के अभाव में कल्याण विभाग की छात्रवृत्तियां गायब हैं. हमें इस मुद्दे को हल करने की जरूरत है.
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को दैनिक आधार पर एक रिपोर्ट तैयार करने के लिए कहा गया है.
इसे भी पढ़ें : ऐसा झारखंड में ही संभव: सत्तापक्ष के 4 विधायकों ने MNREGA की सोशल ऑडिट रोकने की मांग की




