
Dhanbad: झरिया प्रखंड संसाधन केंद्र लाइब्रेरी की जर्जर भवन की छत का एक हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर गया. छत के नीचे तीन शिक्षिकाएं खड़ी थी. जो घटना में बाल-बाल बच गयी.
लक्ष्मी वर्मा ने बताया कि टीचर बबिता और अर्चना के साथ यहां मासिक रिपोर्ट जमा करने पहुंचे थे. रिपोर्ट को लेकर तीनों आपस में चर्चा कर रहे थे. इस दौरान अचानक ऊपर से छत का हिस्सा टूटकर नीचे गिर पड़ा.
घटना के बाद यहां कार्य करने वाले लोगों ने दहशत का माहौल बना हुआ है. बताया जा रहा है कि इस भवन की पिछले कई सालों से रिपेयरिंग नहीं की गयी है. जिस कारण इस भवन की स्थिति जर्जर हो गयी है. कभी भी कोई बड़ा हादसा यहां हो सकता है.




