JamshedpurJharkhand

Jamshedpur : एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड की बैठक में संगठन की दी गई जानकारी

Jamshedpur : कदमा स्थित जीपी स्लोप में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड की बैठक का आयोजन किया गया. इसमें बोकारो से संस्था के झारखंड अध्यक्ष पीएन तिवारी, डायरेक्टर संगीता तिवारी, महामंत्री शशि आचार्य, चीफ डायरेक्टर प्रकाश नाग मुख्य रूप से शामिल हुए एवं संगठन के बारे में विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उनका संगठन मानव अधिकार महिला आयोग और सेंट्रल विजिलेंस से मान्यता प्राप्त संगठन है. पूरे झारखंड में ही नहीं, बल्कि देशभर में संगठन मानवाधिकार की रक्षा में बेहतर काम कर रही है. बैठक में कई लोगों ने संगठन के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए सदस्यता ग्रहण की. उनका स्वागत प्रदेश अध्यक्ष पीएन तिवारी ने किया. इस दौरान बनारस से आयी रंजू मलिक भी उपस्थित थी. वह इस मानवाधिकार संगठन से नई जुड़ी है. कार्यक्रम की अध्यक्षता शशि आचार्य एवं मोहम्मद अमजद एवं मो. नसीम ने किया. इस दौरान संगठन के प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों का शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया. बैठक में जिला अध्यक्ष रजिया बेगम, आदित्यपुर जिला अध्यक्ष सुजाता सिंह, विद्या सिंह, सीमा कर, हरविंदर सिंह, रीना सिंह, मुकद्दर, जेबा आरिफ, निजाम खान समेत अन्य लोग शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें-नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा

Related Articles

Back to top button