JharkhandNEWSRanchi

BAU में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में बिहार के किसानों को उन्नत कृषि और बकरी पालन के बारे में दी गयी जानकारी

Ranchi: बिरसा कृषि विवि के प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा बिहार के रोहतास एवं मधुबनी जिले के किसानों के लिए आयोजित पांच दिवसीय दो प्रशिक्षण कार्यक्रमों का समापन हो गया. आत्मा, रोहतास के सौजन्य से बकरीपालन की उन्नत तकनीकी तथा आत्मा, मधुबनी के सौजन्य से उन्नत कृषि तकनीकी विषयक दो प्रशिक्षण कार्यक्रमों में कुल 60 किसानों ने भाग लिया. दोनों कार्यक्रमों का आयोजन बीएयू परिसर स्थित किसान भवन में किया गया. पांच दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण में मधुबनी जिले के 30 किसानों को उन्नत कृषि तकनीकी विषयक के तहत एकीकृत कृषि प्रणाली, प्रमुख सब्जियों, फलों एवं मक्का की वैज्ञानिक विधि से खेती, ड्रिप सिंचाई एवं पाँली हाउस तकनीकी, मधुमख्खी पालन, कृषि यंत्र, जैव उर्वरक तथा फसलों का रोग एवं कीट प्रबंधन विषयों की प्रौद्योगिकी से अवगत कराया गया. किसानों को हार्प, पलांडू में एकदिवसीय प्रक्षेत्र भ्रमण भी कराया गया. प्रशिक्षण पूर्व किसानों का मूल्यांकन एवं अपेक्षाओं की विवेचना केवीके, सिमडेगा के वैज्ञानिक डॉ बन्धनु उराँव ने किया. किसानों को प्रशिक्षण डॉ सीएस सिंह, डॉ अब्दुल माजिद अंसारी, डॉ मिंटू जॉब, डॉ प्रमोद राय, डॉ रविन्द्र कुमार एवं डॉ एचसी लाल प्रदान किया.

30 किसानों को बकरी पालन की उन्नत तकनीकों के बारे में बताया गया

पांच दिवसीय दूसरे प्रशिक्षण कार्यक्रम में रोहतास जिले के 30 किसानों को बकरीपालन की उन्नत तकनीकी के अधीन ग्रामीण क्षेत्रों में बकरीपालन पालन का महत्त्व, बकरी के विभिन्न उन्नत नस्ल, पोषक आहार एवं दाना मिश्रण, आवास, दैनिक कार्य एवं फार्म प्रबंधन, गर्भवती बकरी का देखभाल, प्रमुख बीमारियों की पहचान, निदान एवं टीकाकरण एवं अन्य समस्याएं और निदान विषयों की जानकारी दी गयी. किसानों को वेटनरी संकाय स्थित बकरी प्रायोगिक फार्म, मुर्गी एवं सुकर फार्म का एकदिवसीय प्रक्षेत्र भ्रमण भी कराया गया. इस प्रशिक्षण के पूर्व किसानों का मूल्यांकन एवं अपेक्षाओं की विवेचना केवीके, सिमडेगा के वैज्ञानिक डॉ बन्धनु उराँव ने किया. किसानों को कार्यक्रम के दौरान डॉ सुशील प्रसाद, डॉ केएस रिसम, डॉ रविन्द्र कुमार, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ अंसार अहमद, डॉ नंदिनी कुमारी, डॉ निर्मला मिंज, डॉ मुकेश कुमार, डॉ निशांत पटेल, डॉ एसके रजक, डॉ सुबोध कुमार, डॉ पुनीता कुमारी ने प्रशिक्षण प्रदान किया.

तेलहनी, दलहनी एवं मिलेट फसल पर केवीके वैज्ञानिकों का प्रशिक्षण– सह-कार्यशाला का आयोजन आज

बिरसा कृषिविविके प्रसार शिक्षा निदेशालय द्वारा सोमवार से तेलहनी, दलहनी एवं मिलेट फसलों की खेती को बढ़ावा हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण– सह-कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा. इस कार्यक्रम में राज्य के सभी 24 जिलों के केवीके वरीय वैज्ञानिक, प्रधान एवं वैज्ञानिक भाग लेंगे. कार्यक्रम का आयोजन बीएयू परिसर स्थित किसान भवन में होगा. निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ जगरनाथ उरांव ने बताया कि कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह के निर्देश पर जिलों में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से राज्य में तेलहनी, दलहनी एवं मिलेट फसलों की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान झारखंड राज्य में तेलहनी, दलहनी एवं मिलेट फसलों के आच्छादन, उत्पादन एवं उत्पादकता में बढ़ोतरी विषय पर भावी रणनीति एवं तकनीकी विषयों पर फसल विशेषज्ञ एवं केवीके वैज्ञानिकों से रणनीतिक चर्चा से आगामी खरीफ मौसम की रणनीति तय की जायेगी.

इसे भी पढ़ें: रांची: टाटीसिलवे इलाके में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

Back to top button