Education & CareerJharkhandJharkhand StoryRanchi

JSSC ने जारी किया संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2016 का रिजल्ट, 3 मार्च को होगी प्रमाण पत्रों की जांच, जानिए क्या है जरूरी

Ranchi: JSSC यानि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 2016 में नियुक्ति के लिए निकाल गए संयुक्त स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक प्रतियोगिता परीक्षा-2016 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस रिजल्ट में 270 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है. सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को 3 मार्च को प्रमाण पत्रों की जांच के लिए पहली और दूसरी पाली में अलग अलग बुलाया गया है. सोमवार को जारी रिजल्ट के अनुसार जो अभ्यर्थी 3 मार्च को नहीं आ पाते हैं, उन्हें 6 व 10 मार्च को एक बार पुनः अपने प्रमाण पत्रों की जांच के लिए जेएसएससी के कार्यालय में आ सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: जाति प्रमाण पत्र कंसीडर नहीं करने पर HC ने जेएसएससी और जीपीएससी से मांगा जवाब

प्रमाण पत्रों की जांच के लिए डाउनलोड करें प्रपत्र

जेएसएससी की ओर से जारी रिजल्ट में बताए गए प्रावधानों के अनुरूप सभी सफल घोषित अभ्यर्थियों को जेएसएससी के वेबसाइट से एक प्रपत्र डाउनलोड कर स्वयं उसे भर कर आयोग के कार्यालय में उपस्थित होना होगा. विशेष जानकारी के लिए जेएसएससी की ओर से जारी रिजल्ट को अभ्यर्थी देख सकते हैं.

Related Articles

Back to top button