
Giridih : गिरिडीह के बिरनी के प्रवासी मजदूर रंजीत यादव की मौत यूपी के मेरठ में बुधवार की सुबह करंट लगने से हो गयी. वह मेरठ में एक कंपनी में काम करता था और ड्यूटी के दौरान ही उसे करंट का तेज झटका लगा. जिससे उसकी मौत मौके पर हो ही गयी. वहीं घटना की जानकारी परिजनों को बुधवार दोपहर को मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. इस दौरान घटना की जानकारी केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी को दी गयी तो उन्होंने मेरठ जिला प्रशासन से बातचीत कर कंपनी पर परिजनों को तत्काल मुआवजा देने को कहा. केंद्रीय मंत्री की पहल पर मृतक के परिजनों को डेढ़ लाख नगद के साथ शव को बिरनी पहुंचाने को लेकर कंपनी द्वारा 50 हजार का अतिरिक्त खर्च दिया गया. इसकी पुष्टि केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने न्यूज विंग से करते हुए कहा कि मृतक का शव बुधवार की शाम तक बिरनी पहुंचने की उम्मीद है.
इसे भी पढ़ें – गिरिडीह में दो पक्षों के बीच पथराव की घटना के बाद एसडीएम ने bns की धारा 163 की लागू, मुहर्रम के जुलूस के बाद हुआ विवाद



