
Ranchi: रातु रोड चौक के पास मार्केटिंग कॉम्पलेक्स बनेगा. इसके लिये कंसलटेंट नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. जुडको ने कंसलटेंट नियुक्त करने को लेकर टेंडर जारी कर दिया है. तीन मार्च शाम पांच बजे तक टेंडर जमा करने की अंतिम तारीख रखी गयी है. टेंडर प्रोजेक्ट डायरेक्टर टेक्निकल के कार्यालय में टेंडर जमा होगा. टेंडर चार मार्च को जुडको कार्यालय में टेंडर खोला जायेगा.
टेंडर के लिये जमा करना होगा सिक्यूरिटी मनी
टेंडर में भाग लेने वाले एजेंसियों को सिक्यूरिटी मनी के तौर पर 10 हजार रुपये जमा करने होंगे. वहीं, पांच हजार रुपये टेंडर डॉक्यूमेंट के लिये भी जमा करने होंगे. जिस कंसल्टेंट को यह काम मिलेगा उसे डीपीआर तैयार करने के लिये पांच हफ्ते का समय दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर : बिष्टुपुर में 32 लाख की लूट में पुरुलिया से पुलिस के हत्थे चढ़ा बड़ा चीनी, अन्य की तलाश




