
Chennai : महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सत्र से पूर्व दो मार्च को यहां ट्रेनिंग शुरू करेंगे. इस बीच उनके अंतरराष्ट्रीय करियर को लेकर अटकलों का दौर जारी है. क्योंकि वह पिछले साल एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप के बाद से क्रिकेट से दूर हैं.
चेन्नई सुपरकिंग्स का यह करिश्माई कप्तान एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम के कुछ अन्य खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करेगा. धोनी की अगुआइ में भारत ने दो विश्व खिताब जीते.
इसे भी पढ़ेंः रांची, जमशेदपुर, धनबाद, हजारीबाग और बोकारो में कानून-व्यवस्था और अनुसंधान के लिए बनेंगी अलग-अलग टीमें
पिछले साल जून-जुलाई में आईसीसी के 50 ओवर के विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद से धोनी क्रिकेट से दूर हैं. बीसीसीआई ने जनवरी में उन्हें केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची से भी बाहर कर दिया.
आईपीएल 2020 की शुरुआत चेन्नई सुपरकिंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स के बीच 29 मार्च को मुंबई में होने वाले मुकाबले के साथ होगी.
इसे भी पढ़ेंः जजों की ओर से लोकतंत्र और संविधान के मूल्यों की निरंतर चर्चा नई उम्मीद जगाने वाली है
सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने बताया, ‘‘धोनी दो मार्च से एमए चिदंबरम स्टेडियम में ट्रेनिंग करेंगे. वह उस समय उपलबध अन्य खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करेंगे.’’
उन्होंने कहा, ‘‘टीम का पूर्ण तैयारी शिविर 19 मार्च से शुरू होगा जब सारे खिलाड़ी टीम से जुड़ेंगे.’’
सूत्रों के अनुसार पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के सुरेश रैना और अंबाती रायुडू जैसे खिलाड़ियों के साथ दो हफ्ते अभ्यास करने की उम्मीद है. इसके बाद वह ब्रेक लेंगे और फिर वापस लौटेंगे.
रैना और रायुडू यहां पिछले लगभग तीन हफ्ते से ट्रेनिंग कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंः डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय पर पद के दुरुपयोग का आरोपः फार्म के खाते से भरी गयी टेंडर फीस




