
Mumbai: सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद मुंबई के एक अस्पताल की आइसीयू में भर्ती किया गया है. उनकी तबीयत में सुधार हुआ है.
Spoke to family members of Lata Mangeshkar ji She is much better now but still in hospital Wishing her speedy recovery
— Rajeev Shukla (@ShuklaRajiv) November 12, 2019
लता मंगेशकर की भतीजी रचना ने कहा कि लता जी अब पिछली रात की तुलना में ज्यादा सेहतमंद महसूस कर रही हैं. अगले तीन चार दिन में वह पूरी तरह ठीक हो जायेंगी. उनकी हालत अब स्थिर है और लगातार उनकी सेहत में सुधार हो रहा है.
Family’s statement on #LataMangeshkar: “Lata didi suffered from a viral chest infection so we got her to the hospital. But now, she is on a path of recovery. Thank you for your concern.” – Rachana Shah, niece of Lata Mangeshkar
— Jyoti Sharma Bawa (@JSB17) November 11, 2019
11 नवंबर को अस्पताल में भर्ती हुईं थी लता मंगेशकर
90 वर्षीय लता मंगेशकर को 11 नवंबर को तड़के ब्रीच कैंडी अस्पताल की आइसीयू में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर पतित समधानी उनका उपचार कर रहे हैं.
Request you all to say a prayer for health of @mangeshkarlata ji our irreplaceable precious Indian jewel who is in hospital . The power of prayers is limitless . 🙏🙏 @adinathmangesh
— Poonam Dhillon 🇮🇳 ੴ (@poonamdhillon) November 11, 2019
अच्छी सेहत और सलामती के लिए लता के करोड़ों प्रशंसक और बॉलीवुड सेलेब्स लगातार दुआ कर रहे हैं. इससे पहले हेमा मालिनी ने मंगलवार को लता के तबीयत के बारे में बताते हुए ट्वीट किया था कि लता जी के लिए प्रार्थना करें जो कि अभी हाॅस्पिटल में भर्ती हैं.
Prayers for @mangeshkarlata who is hospitalised & is reported to be in a critical condition. God give her the strength to come out of this crisis & continue to be in our midst. The nation prays for Bharat Ratna Lata ji, the nightingale of India🙏 pic.twitter.com/n9WKw6Drfw
— Hema Malini (@dreamgirlhema) November 12, 2019
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हालत बहुत गंभीर है. भगवान उन्हें इस हालत से निकलने में मदद करें. वे दोबारा हमारे बीच वापस आ जायें. पूरा देश भारत रत्न और भारत की कोकिला लता जी के लिए प्रार्थना कर रहा है.
Get well very soon dearest Didi.. Prayers.🙏🙏 #LataMangeshkar
— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) November 11, 2019
सोशल मीडिया पर सलामती की दुआ कर रहे लोग
लता मंगेशकर की तबीयत खराब होने की सूचना के बाद लोग सोशल मीडिया पर उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं. गौरतलब है कि 28 सितंबर को लता मंगेशकर 90 साल की हो गयी हैं.
Get well soon LataJi 💐 #LataMangeshkar pic.twitter.com/yTvJvOfieT
— Manish Patel (@mspxa) November 11, 2019
I pray for the well being of @mangeshkarlata ji may you recover soon and be healthy as again!#LataMangeshkar pic.twitter.com/OJfBHbbZRn
— Sajal (@SachdevaSajal) November 12, 2019
शबाना आजमी ने भी लता मंगेशर के स्वास्थ्य के लिए दुआएं मांगी हैं. एक्ट्रेस शबाना आजमी ने लता जी के जल्द से जल्द अच्छे होने की दुआ की है. शबाना ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि आदाब और हजारों दुआएं कि आप फौरन अच्छी होकर घर वापस आ जायें.
@mangeshkarlata Aadab aur hazaron duayein ke aap fauran achchi hokar sahi salamat ghar aa jayein ..
— Azmi Shabana (@AzmiShabana) November 11, 2019




