Ranchi

Ranchi: विश्व पशु चिकित्सा दिवस के मौके पर राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना के तहत शिविर का आयोजन

Ranchi: विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय गोकुल मिशन योजना भारत सरकार अंतर्गत पशु बाँझपन निवारण शिविर का आयोजन कुल्ली पंचायत के भंडरा गांव मे किया गया. बता दें कि साल 2000 से यह दिवस अप्रैल माह के अन्तिम शनिवार को पशुचिकित्साको के द्वारा मनाया जाता रहा और विचार विमर्श का विन्दू WVA द्वारा तय किया जाता है. विश्व की परिस्थिति के अनुरूप ” Promoting Diversity Equity & Inclusiveness in Veterinary Profession यानी पशुचिकित्सा व्यवसाय को विविधता ,समानता और समावेशिता में प्रोत्साहन या बढ़ावा देना.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग में साहिबगंज से भी अधिक हो रहा अवैध खनन : सरयू राय

पशु बाँझपन निवारण शिविर में भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी इटकी,डॉ शिवानंद कांशी, बेडो, डॉ नवीन आर्या,नगडी डॉ अभिमन्यु प्रसाद विशेषज्ञ के रूप मे उपस्थित थे. शिविर मे 80 पशुपालक उपस्थित हुए और लगभग 300 बड़े छोटे पशु का स्वास्थ्य जांच एवं कीड़ा का दवा, मिनरल् मिक्सचर,कैल्शियम लिवर टॉनिक का बितरण किया गया इसके अलावा शिविर में अनस्ट्रेस का 12,फॉलिंकुलर सिस्ट का 6,साथ ही साथ 4 बकरी मे सिस्ट का ऑपरेशन तथा 12 बकरा का बधीयाकारण, मुर्गी को भी दवा दिया गया. शिविर मे जो गाय गर्म नहीं होती है उनका जाँच कर दवा दिया गया. किसान को जागरूक होना होगा यह बात पशु चिकित्सको ने कही.

सरकार द कृत्रिम गर्भधान कार्यकर्त्ता के माध्यम से निःशुल्क कृत्रिम गर्भधान की योजना चला रही है, इसका लाभ किसान उठा रहे हैँ . शिविर मे पशु गर्म है की नहीं इसको पहचानने का तरीका बताया गया इससे सम्बंधित पुस्तक और लीफलेट बाटा गया. इसको सफल बनाने मे कृत्रिम गर्भधान कार्यकर्त्ता विजय महतो सोहन कच्छप कमल साव सागर गोप राजू गोप मनोज महतो महेश गोप एवं ग्रामीणों ने भरपूर सहयोग किया.

Related Articles

Back to top button