
Patna: जमीन विवाद को लेकर बुधवार को नालंदा में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई है. जबकि दो लोग जख्मी हैं. यह घटना जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव की है. दो पटीदारों (गोतिया) के बीच जमीन विवाद को लेकर बुधवार को गोलीबारी हुई. इसमें पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गये हैं. इधर, घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है.
इसे भी पढ़ेंःBig Breaking: GST में पकड़ा गया 300 करोड़ का घोटाला, सीजीएसटी रांची की बड़ी कार्रवाई
पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. नालंदा के एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के दो टीम का भी गठन कर दिया है. इधर, घटना के बाद छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में दहशत की स्थिति है.
बताते चलें कि कुछ दिन पहले सीएम नीतीश कुमार ने भी कानून-व्यवस्था की एक समीक्षा बैठक के दौरान जमीन विवाद को लेकर हो रही हत्या की वारदातों पर चिंता जताई थी.
इसे भी पढ़ेंःप्रधानमंत्री कौशल विकास योजना : 1.13 करोड़ खर्च कर 51814 लोगों को दिया गया सर्टिफिकेट, मात्र 16482 को मिली नौकरी




