Education & CareerJharkhandRanchi

JCECEB का कारनामा : आवेदन किया मेडिकल काउंसलिंग का, कंफर्मेशन मिला इंजीनियरिंग काउंसलिंग का

Ranchi : झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कंपीटेटिव एग्जामिनेश बोर्ड की ओर से इस साल ली जाने वाली तमाम काउंसलिंग में कुछ न कुछ विवाद हुआ ही है.  लेकिन अब इस कड़ी में मेडिकल काउंसलिंग भी जुड़ गया है. जेसीइसीइबी की ओर से मेडिकल काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए राज्यभर के विद्यार्थियों से आवेदन मंगाये गये थे.

आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करनी थी. आवेदन कर चुके विद्यार्थियों ने न्यूज विंग को बताया कि हमने तो ऑनलाइन आवेदन मेडिकल काउंसलिंग के लिए किया था. लेकिन कंफर्मेशन पेज पर जेइइ मेन लिखा हुआ आ रहा है. ऐसी समस्या वाले विद्यार्थियों की संख्या दो दर्जन से ज्यादा है.

इसे भी पढ़ें – JCECEB को मेल कर समस्या का मांगा समाधान, जवाब में मिले हेल्पलाइन नंबर पर नहीं लगता फोन

25 जुलाई तक करना था आवेदन

JCECEB का कारनामा : आवेदन किया मेडिकल काउंसलिंग का, कंर्फमेशन मिला इंजीनियरिंग काउंसलिंग का

मेडिकल के दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए 25 जुलाई तक आवेदन करना था. आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों को कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करना था. इस बार दूसरे राउंड की काउंसलिंग का आयोजन ऑनलाइन करना है.

गलत कंफर्मेशन पेज आने की वजह से विद्यार्थियों में असमंजस की स्थिति है. विद्यार्थियों ने बताया कि इस समस्या की जानकारी बोर्ड को दी गयी, लेकिन वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिला है. विद्यार्थियों को डर है कि कहीं एग्रीकल्चर काउंसलिंग की तरह इस काउंसलिंग को भी बोर्ड रद्द न कर दे.

रिम्स एमबीबीएस में खाली हैं 23 सीटें

दूसरे राउंड की मेडिकल काउंसलिंग के बाद एमबीबीएस, आयुष व डेंटल कोर्स में नामांकन मिलेगा. खाली सीटों की दी गयी जानकारी के मुताबिक, रिम्स में एमबीबीएस की 23 सीटें खाली हैं. जिसमें सामान्य श्रेणी के लिए 16 सीट है.

एमजीएम जमशेदपुर में सामान्य श्रेणी के लिए 1, पाटलीपुत्र मेडिकल कॉलेज धनबाद में 3 सीट खाली है. इसके अलावा गर्वमेंट होमियोपैथिक कॉलेज गोड्डा व देवकी महावीर होमियोपैथिक कॉलेज गढ़वा में 81 सीटें हैं. इसके साथ जमशेदपुर, हजारीबाग, गढ़वा डेंटल कॉलेज में 269 सीटें खाली हैं.

इसे भी पढ़ें –हुसैनाबाद विधायक शिवपूजन मेहता ने दिया इस्तीफा, कहा – याचना नहीं अब रण होगा

Related Articles

Back to top button