JharkhandRanchi

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पंडरा स्ट्रांग रुम का किया निरीक्षण, ARO को दिए जांच के निर्देश

Ranchi : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रांची राय महिमापत रे ने एसएसपी, डीडीसी, एसडीओ के साथ पंडरा बाजार समिति स्थित स्ट्रांग रुप का निरीक्षण किया. मतदान के दौरान उपयोग में लाए गए ईवीएम मशीनों को पंडरा बाजार समिति के स्ट्रांग रुम में ही रखा जाएगा.

स्ट्रांग रुम में सर्तकता बरतने संबंधी और आवश्यक निर्देष जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने दिया है. उन्होंने विधानसभावार सभी एआरओ को स्ट्रांग रुम की जांच के निर्देश दिये हैं. 23 मई को होने वाली मतगणना को लेकर बैरिकेडिंग, वाहनों की पार्किंग, पाॅलिटिकल पार्टिंयों के रहने की व्यवस्था आदि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़ेंः भारत में बढ़ते प्रदूषण ने बढ़ाई मास्क की मांग, 2023 तक 118 करोड़ का होगा बाजार

रांची लोकसभा में छह मई को मतदान

रांची में लोकसभा चुनाव को लेकर छह मई को मतदान किया जाना है. रांची लोकसभा में पड़ने वाले सभी विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव के बाद ईवीएम को रांची के पंडरा स्थित स्ट्रांग रुम में रखा जाएगा. वहीं 23 मई को वहीं पर कुल पड़े वोटों की गिनती की जाएगी. लेकिन रांची जिला में पड़ने वाले लोहरदगा लोकसभा के तमाड़ के वोटों की गिनती लोहरदगा में की जाएगी.

इसे भी पढ़ेंःआदिवासियों पर दिये बयान पर राहुल गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस, 48 घंटे में मांगा जवाब

पुलिस बल रहेंगे तैनात, आम जनता के प्रवेश पर होगी रोक

पंडरा बाजार समिति स्थित स्ट्रांग परिसर में प्रयाप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी. इस परिसर में उस दौरान आम लोगों के प्रवेश पर रोक रहेगी. उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों को ही प्रवेश दिया जाएगा. किसी तरह के उपद्रव से निपटने के लिए भी पूरी तैयारी कर ली गयी है.

Related Articles

Back to top button