
New Delhi: देश में कोविड टीकाकरण अभियान तेज गति से जारी है. देश में अधिकांश लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन दी जा रही है. यूरोपीय संघ ने कोविशील्ड टीका लेने वाले ऐसे लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, जो यूरोपीय देशों की यात्रा करना चाहते हैं. कई यूरोपीय देशों ने अभी कोविशील्ड को अपने देशों में मान्यता नहीं दी है. इसके मद्देनजर यूरोपीय संघ से जुड़े देश कोविशील्ड लेने वालों को अपने यहां आने की अनुमति नहीं देंगे.
इसे भी पढ़ेंःनिजी स्कूलों ने उपायुक्त छवि रंजन के आदेश को बताया असंवैधानिक, अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे
मालूम हो कि यूरोपीय संघ के कई सदस्य देशों ने डिजिटल वैक्सीन पासपोर्ट जारी करना शुरू कर दिया है, जो यूरोपीय लोगों को काम या पर्यटन के लिए स्वतंत्र रूप से आने-जाने की अनुमति देगा. यूरोपीय संघ ने पहले कहा था कि सदस्य देशों को कोविड-19 वैक्सीन के प्रकार की परवाह किए बिना प्रमाण पत्र जारी करना चाहिए, लेकिन ‘ग्रीन पास’ की तकनीकी विशिष्टताओं से संकेत मिल रहे हैं कि यह ईयू-व्यापी विपणन प्राधिकरण से प्राप्त करने वाले कोविड टीकों तक ही सीमित होगा.
इसे भी पढ़ेंःArchery World Cup में रांची की दीपिका ने एक ही दिन में लगायी गोल्ड की हैट्रिक
यूरोपीय मेडिसन एजेंसी (ईएमए) की ओर से फिलहाल सिर्फ चार कोविड वैक्सीन को मंजूरी दी गई है, जिनमें फाइजर, मॉर्डना, एस्ट्राजेनेका और जॉनसन एंड जॉनसन के नाम शामिल हैं. यानी इन चार वैक्सीन को लगवाने वाले ही यूरोपीय देशों की यात्रा पर जा सकेंगे.




