Crime NewsJamshedpurJharkhand

जमशेदपुर : उलीडीह में महिला से सोने की चेन और अंगूठी की लूट, बाइक सवार अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Jamshedpur : पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद शहर में लूट और छिनतई की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है. ताजा मामला उलीडीह थाना क्षेत्र के राजेन्द्र नगर की रहनेवाली महिला से सोने की चेन और अंगूठी की लूट का है. बाइक सवार अपराधियों ने बुधवार की रात करीब नौ बजे सुनसान जगह पर घटना को अंजाम दिया और तेजी से फरार हो गए.

घटना की शिकार महिला सोनी देवी उस वक्त बाजार करने घर से निकली थी. वह पैदल ही बाजार कर घर वापस लौट रही थी. इस बीच महिला जैसे ही नेशनल इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास पहुंची उसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक वहां आये. उन्होंने महिला को रोकते हुए उसके गले से सोने की चेन और अंगूठी छीन ली. उसके बाद दोनों युवक तेजी से बाइक से वहां से निकल भागे. घटना के वक्त मौके रास्ते में कम ही लोग थे. इसलिए कोई महिला की मदद के लिए आगे नहीं आ सके. महिला ने उलीडीह थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत की. उसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई. इसे लेकर पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगाल रही है.

दस द‍िनों में बढ़ा है अपराध
बता दें कि शहर में करीब दस दिनों से अपराधी एक के बाद एक लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस ने इन घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शहरभर में सघन चेकिंग अभियान भी चला रखा है. बावजूद इसके अपराधी अपनी मंशा में कामयाब होते दिख रहे हैं. इससे लोगो में भय का माहौल बनने लगा है.

ये भी पढ़ें-SE Railway News: घट रहा कोरोना का असर, धीरे-धीरे बढ़ेगा ट्रेनों का परिचालन, ये रही जीएम के दौरे की पूरी जानकारी

Related Articles

Back to top button