Lead NewsSports

16th इसकु अंतर्राष्ट्रीय कराटे कप चैंपियनशिप में झारखंड के आठ खिलाड़ियों को मिले पदक

Ranchi : 25-26 दिसंबर को 16वां इसकु इंटरनेशनल कराटे कप चैंपियनशिप एरिना ट्रांसटादिया स्टेडियम, अहमदाबाद (गुजरात) में संपन्न हुआ. चैंपियनशिप में भारत के अलावा अन्य देशों के खिलाडियों ने भी भाग लिया था, जिसमें भारत को प्रथम स्थान, नेपाल को द्वितीय व श्रीलंका को तृतीय स्थान मिला.

इसमें झारखंड के 8 खिलाडियों को 1 स्वर्ण पदक के साथ कुल 7 मेडल मिले हैं. इसकु झारखंड के महासचिव मो० इबरार कुरैशी के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय शोतोकान कराटे कप चैंपियनशिप में झारखंड के 8 खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व किया. उन्हें एक स्वर्ण, तीन रजत, दो कांस्य पदक मिले.

जिन खिलाड़ियों को पदक मिले, वे हैं- सोनू कुमार साहू (1 स्वर्ण पदक, कुमिते), आरती कुमारी (1 रजत, कुमिते), सोनिया सिंह (1 रजत, कुमिते), काजल कुमारी गुप्ता (1 रजत, कुमिते), नूर रजा खान (1 कांस्य), अजित कुमार (1 कांस्य, कुमिते), रोहिणी टोप्पो (1 कांस्य, कुमिते).

इसे भी पढ़ें:वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव बोले, दबाव में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम नहीं करेगी सरकार

टीम के साथ कौन-कौन थे शामिल

चैंपियनशिप में झारखंड की टीम के साथ टीम कोच मोहम्मद इबरार कुरैशी और टीम मैनेजर मोहम्मद माज खान और ऑफिशियल्स में सोनू कुमार साहू, आरती कुमारी, नूर रजा खान शामिल थे.

इसे भी पढ़ें:ग्रामीण विकास सचिव का निर्देश हर माह अफसर 50-50 मनरेगा योजनाओं का करें निरीक्षण

Related Articles

Back to top button