Jamshedpur

बेमिसाल रहा हेमंत सरकार के 2 साल का कार्यकाल : मंगल कालिंदी

Patamda : आपके अधिकार-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत झारखंड सरकार की ओर से समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. इसी कड़ी में बड़ाबाकी पंचायत मंडप में शिविर का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने  हेमंत सरकार की उपलब्धियों व सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला. विधायक ने कहा कि सरकार की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं. विधायक ने कहा कि सरकार के 2 साल पूरे हो रहे हैं. बेमिसाल रहा है हेमंत सरकार का 2 साल का कार्यकाल. उन्होंने सैकड़ों विकास कार्यों को धरातल पर उतारा.

मौके पर ये थे मौजूद

मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद पिंटू दत्ता, मुखिया यमुना  महतो, नारायण सिंह, वार्ड सदस्य रेणुका महतो, पंचायत  समिति सदस्य गीता रानी महतो, पंचायत अध्यक्ष परेश सिंह, चिका सिंह व समाजसेवी मंगल महतो आदि मौजूद थे. इस दौरान लाभुकों के बीच कंबल, धोती-साड़ी और लुंगी का वितरण और पेंशन की स्वीकृति पत्र का भी वितरण किया.

इसे भी पढ़ें- घाघाडीह जेल का कोरोना पॉजिटिव कैदी एमजीएम अस्पताल से फरार, दबोचा

Related Articles

Back to top button