JharkhandLead NewsRanchi

18 दिसंबर को गूंज महोत्सव-2022 का उद्घाटन, राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि

Ranchi : 18 दिसंबर को सामाजिक-सांस्कृतिक अवधारणा का जीवंत प्रतीक गूंज महोत्सव-2022 का उद्घाटन होगा. उद्घाटन समारोह में राज्यपाल रमेश बैस मुख्य अतिथि होंगे.‌ इसे लेकर राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो ने आज राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की. उन्हें गूंज महोत्सव का आमंत्रण दिया, जिसे राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकार किया.

यह होगा खास

आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता देवशरण भगत के मुताबिक परंपरा को संजोने, लोक कलाकारों को मंच देने, युवा प्रतिभा निखारने, महिला सशक्तिकरण, कृषि विकास, हेल्थ कैंप, कौशल विकास जैसे विविध आयाम से जुड़े गूंज महोत्सव का आयोजन सिल्ली स्टेडियम परिसर में होना है. इसके लिए 18, 19 एवं 20 दिसंबर की तारीख तय है. महोत्सव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं.

गूंज महोत्सव-2022 के संबंध में सुदेश कुमार महतो ने कहा कि तीन दिनों के महोत्सव में कई योजना और सेवा की शुरुआत की जा रही है. हम सभी को मिल कर सृजन के प्रयासों को मूर्त रूप देना है, ताकि वर्तमान के साथ भविष्य की पीढ़ियां अवसरों को अपने पक्ष में कर सकें.

इसे भी पढ़ें – बिजलीकर्मियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, प्रबंधन ने नहीं की कोई पहल

Related Articles

Back to top button