
New Delhi : दुनिया के अधिकतर देशों में लोगों को एक समय में एक ही स्त्री से विवाह की अनुमति है. तलाक देने के बाद ही व्यक्ति दूसरा विवाह कर सकता है. वहीं अफ्रीकी देश मिस्र (इजिप्ट) ने एक ड्राफ्ट तैयार किया है जिसमें पुरुषों को दूसरी या दो से ज्यादा शादियां करने की आजादी दी गई है. हालांकि, उसके साथ कुछ शर्तें भी जोड़ी गई हैं. आलम ये है कि इस कानून की हर तरफ चर्चा हो रही है और लोग इस पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं. तो आइए, जानते हैं क्या है ये दिलचस्प मामला?
कोर्ट से अनुमति लेनी पड़ेगी
मिस्र में बनाये गये नये कानून के अनुसार दूसरी शादी करने के लिए कोर्ट से अनुमति लेनी पड़ेगी और अपनी पत्नी को भी इसके बारे में जानकारी देनी होगी. रिपोर्ट के अनुसार, हाउस ऑफ रिप्रेसेंटिव नसावा अल दीब ने ‘न्यू ड्राफ्ट पर्सनल स्टेनटस लॉ’ को सब्मिट किया है. इस बिल के तहत ही नई शर्तें लागू की गई हैं.
इसे भी पढ़ें:सपा ने दी चेतावनी मस्जिदों में लाउडस्पीकर से अज़ान करने से रोका तो महिलाएं मंदिरों के सामने पढ़ेंगी कुरान
ये है नया नियम
रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि आर्टिकल 14 के तहत अगर किसी पति की इच्छा दूसरी शादी या बहुविवाह करने की है, तो उसे फैमिली कोर्ट के जज को निवेदन करना होगा. साथ ही पत्नी को भी इसके बारे में जानकारी देनी होगी.
इतना ही नहीं पत्नी को कोर्ट में आकर अपनी सहमित देनी होगी. वहीं, जिस महिला से शख्स शादी करेगा उसे भी पहली पत्नी के बारे में बताना होगा.
अगर पहली पत्नी ने दूसरी शादी के लिए राजी नहीं होती है और पति फिर भी दूसरी शादी करना चाहता है तो कोर्ट दोनों के बीच समझौता कराएगा.
इतना ही नहीं पहली पत्नी अगर तलाक लेना चाहती है तो पति को कोर्ट में एक महीने के अंदर धन जमा करना होगा. अगर वो ऐसा नहीं कर पाता है तो उसे दूसरी शादी करने की इजाजत नहीं मिलेगी.
इसे भी पढ़ें:BIG NEWS : काबुल के स्कूलों में 3 ब्लास्ट, 25 बच्चों की मौत, एक दर्जन घायल, फिदायीन हमलावर ने खुद को उड़ाया




