JamshedpurJharkhand

श्याम महोत्सव में कलाकारों के भजनों पर रात भर झूमते रहे श्रोता 

Chakuliya : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित स्टील फैक्ट्री श्याम वाटिका में श्याम युवा सत्संग कमेटी के द्वारा आयोजित श्याम महोत्सव में कलाकारों ने भजनों का ऐसा समां बांधा कि रातभर सैकड़ों पुरुष और महिला श्रोता झूमते रहे. राजस्थानी कला और संस्कृति झलक चारों और बिखर गई. भव्य तरीके से सजे श्याम बाबा के दरबार में भक्ति की बयार खूब बही और भोर चार बजे तक श्रोता इसमें गोता लगाते रहे. इस कार्यक्रम में शीश के दानी की झांकी, छप्पन भोग और अखंड ज्योति आकर्षण के प्रमुख केंद्र रहे. इस दौरान चाकुलिया के भजन गायक अमित शर्मा, कोलकाता के विवेक शर्मा, जयपुर के आयुष सोमानी और रामगढ़ की श्वेता अग्रवाल ने अपने भजनों से श्रोताओं को खूब झुमाया. भजनों की शुरुआत अमित शर्मा ने गणेश वंदना से की. इसके उपरांत आयेगा आयेगा आयेगा मेरा श्याम सांवरा आयेगा, लायेगा लायेगा खुशियां हजोरो संग लाएगा गीत पर श्याम वाटिका में श्रोता झूम उठे. इसके बाद अमित शर्मा ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया. विवेक शर्मा द्वारा प्रस्तुत भजन मेरे श्याम का रंग है काला वो आ गया खांटू वाला, मेरे श्याम का रंग है काला वो छा गया मुरली वाला को श्रोताओं ने खूब सराहा. आयुष कुमार ने श्याम बाबा का दरबार मेनू भावे, खाटू वाले का श्रृंगार मेनू भावे गाकर श्रोताओं को खूब रिझाया. श्वेता कुमारी द्वारा प्रस्तुत भजन साथी हमारा कौन बनेगा, तुम ना सुनोगे तो कौन सुनेगा पर श्रोताओं ने खूब नृत्य किया.

इस मौके पर भरत कुमार झुनझुनवाला, गणेश प्रसाद रुंगटा, शंकरलाल रुंगटा, दीपक कुमार झुनझुनवाला, सुमित लोधा, विनीत कुमार रुंगटा, सुभाष लोधा, संजय लोधा, राजकुमार अग्रवाल, विशाल लोधा, परमेश्वर रुंगटा, विनय कुमार रुंगटा, आनंद सेकसरिया, आलोक लोधा, पंकज अग्रवाल, आनंद शर्मा, उमंग शर्मा, नीरज केड़िया, अमित कुमार भारतीय, कन्हैया सहल, बिट्ठल शर्मा, सुमित शर्मा, गौतम शर्मा, विशाल शर्मा समेत सैकड़ों पुरुष और महिलाओं ने नृत्य के साथ भजन का आनंद लिया.

ये भी पढ़ें- गिरिडीह : बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर साधा निशाना, कहा- सरकार के पास नहीं है स्पष्ट नीति

Related Articles

Back to top button