
Patna : राज्य निर्वाचन आयुक्त डॉ दीपक प्रसाद ने सोमवार को सातवें चरण के मतदान के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 37 जिलों के 63 प्रखंड में वोट डाले गये हैं. सबसे अधिक मतदान केंद्र 12 हजार 786 बूथों पर वोट डाले गये. अभी तक 62.14 फीसदी वोट डाले गये हैं.
उन्होंने कहा कि कई बूथों पर वोट डाले जा रहे थे. सातवें चरण में कुल 62.14 फीसदी मतदान में महिलाओं ने 65.58 प्रतिशत वोटिंग की वहीं पुरुषों ने मात्र 58.70 फीसदी मतदान किया. सबसे अधिक गया में 72.50 फ़ीसदी वोटिंग हुई. सबसे कम सारण में 50.68 फीसदी वोटिंग हुई.
इसे भी पढ़ें:बढ़ती कीमतों ने लोगों का जीना दूभर कर दिया, रोजी-रोज़गार भी ख़त्म हुआः राजेश ठाकुर




