
Bermo : बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल केंद्रीय विद्यालय पीआरटी की शिक्षिका साक्षी पांडेय का चयन जेपीएसपी में प्रशासनिक सेवा के लिए किया गया है. साक्षी को जेपीएससी में 81वां रैंक प्राप्त हुआ है. साक्षी मूलतः यूपी के सिद्धार्थ नगर की रहनेवाली है और उसके पिता का निधन हो गया है. उसकी मां गृहिणी है और उसके चार भाई हैं. साक्षी ने जेपीएससी में पहली बार में ही सफलता प्राप्त की और अपनी सफलता का सारा श्रेय अपने भैया एकलव्य पांडेय को देती है जिन्होंने उसे काफी प्रोत्साहित किया. गुरुवार की रात्रि लगभग तीन बजे जेपीएससी का रिजल्ट आने के बाद उसे सबसे पहली सूचना रात में ही उनके भैया ने यूपी से मोबाइल पर दी तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा. शुक्रवार की सुबह उन्होंने अपनी सफलता की सबसे पहले सूचना अपने पड़ोसी डीवीसी कर्मी रामनारायण एवं उनकी पत्नी को दी. जेपीएससी के अलावा साक्षी ने यूपीएससी, यूपीपीसी, बीपीएससी की परीक्षा भी दे रखी है. यूपीएससी के इंटरव्यू में सफलता नहीं मिली. बताती है कि यूपीपीएससी में चयन होने की स्थिति में वह जेपीएससी को छोडकर उसमें जाना बेहतर समझेगी परंतु बीपीएससी में चयन के बाद भी नहीं जायेगी. साक्षी के चयन पर स्कूल के प्राचार्य डॉ बलराम डे सहित सभी शिक्षकों ने भी साक्षी को दी.
झारखंड प्रशासनिक सेवा में गोमिया के लाल को मिली सफलता
Gomia : बेरमो अनुमंडल के गोमिया थाना चौक रहिवासी सूरज कुमार रजक झारखंड प्रशासनिक सेवा परीक्षा में सफलता हासिल किया. तीसरे प्रयास में सफलता हासिल करने वाले सूरज को 256वां रैंक प्राप्त हुआ है. सूरज ने अपनी सफलता का श्रेय निजी कंपनी से सेवानिवृत हो चुके पिता रामचंद्र रजक, गृहणी माता कांति देवी एवं परिजनो को दिया जो बुरे वक्त में साथ खड़े हुए और हौसला बढ़ाते रहे. सूरज पूर्व में यूपीएससी की परीक्षा में भी शामिल हो चुके हैं जिसमें 0.25 प्रतिशत अंक से पिछड़ गए थे, लेकिन भविष्य में एक बार फिर से जो अंतिम मौका होगा. यूपीएससी की परीक्षा में शामिल होने की इच्छा जताई है.
वहीं सूरज ने बताया कि अपनी प्रारंभिक शिक्षा पिट्स मॉडर्न स्कूल से 10वीं एवं 12वीं की पढ़ाई पूरी की है, वही ग्रेजुएशन हजारीबाग के आनंद कॉलेज से पूरा की. गोमिया के युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है और इसके लिए पूरी लगन से मेहनत करने की आवश्यकता है.




