
Ranchi: केके एम कॉलेज परिसर में पुलिस-छात्र के बीच विवाद मामले में टाउन थाना प्रभारी अनुप रौशन भेंगरा ओर एसआई नागेंद्र कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है. एसपी प्रभात कुमार ने पाकुड़ एसडीपीओ द्वारा समर्पित जांच प्रतिवेदन के आधार पर तत्काल प्रभाव से टाउन थाना से लाइन हाजिर कर दिया है. बता दे कि 26 जुलाई की रात अपहरण की सूचना पर जांच के लिये केकेएम कॉलेज पहुंची पाकुड़ टाउन थाना पुलिस और छात्रों के बीच हिंसक झड़प हो गया. दोनों तरफ से करीब एक दर्जन लोग घायल हुए. मामले को लेकर पाकुड़ टाउन थाना में पुलिस की तरफ से दो प्राथमिकी दर्ज की गई है. वहीं छात्रों का आरोप है कि पुलिस हॉस्टल रैली रोकने के लिए पहुंची थी.
आयोग ने मुख्य सचिव डीजीपी और जिला प्रशासन से मांगी है रिपोर्ट, डीसी ने जांच टीम का किया गठन
पुलिस और छात्रों के बीच हिंसक झड़प को लेकर राष्ट्रीय एसटी-एससी ने आयोग ने संज्ञान लिया है. आयोग ने रविवार को झारखंड के मुख्य सचिव, डीजीपी, पाकुड़ डीसी और एसपी को नोटिस भेजा है. मामलों पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट तीन दिन में मांगी गई है. वही पाकुड़ केकेएम कॉलेज में पुलिस व छात्रों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर डीसी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने जांच टीम का गठन किया है.
एसडीओ प्रवीण केरकेट्टा के नेतृत्व में गठित जांच टीम में जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन व एसडीपीओ डीएन आजाद शामिल हैं. जांच टीम के लोगों ने केकेएम कॉलेज के छात्रावास में छात्रों से बात कर उनका बयान दर्ज किया. वहीं छात्रावास में जांच के बाद पदाधिकारी ने पाकुड़ अस्पताल में जाकर घायल छात्र से भी मुलाकात कर उसका बयान दर्ज किया है.




