NEWSWING
Ranchi, 24 September : धुर्वा स्थित केशव नगर के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने स्थापना दिवस पर पथ संचालन (रूट मार्च) निकाला. रूट मार्च कर सेक्टर तीन गोलचक्कर शाखा मैदान में शस्त्र पूजन के साथ कार्यक्रम का प्रारम्भ किया गया. ज्ञात हो कि आरएसएस ने रांची महानगर को 12 नगर में बांटा है. सभी 12 नगरों में अलग अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य वक्ता प्रान्त संघ चालक देवव्रत पाहन मौजूद थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर सह संघ चालक सत्यनारायण कंठ, नगर कार्यवाह सतीश कुमार, शक्तिनाथ लाल दास, विजय केशरी, अनिल झा, ललन कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे.




