
Kolkata : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के एक स्कूल में बच्चों को मिड डे मील में नमक और भात परोसे जाने पर मचे बवाल के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने मेनू में बदलाव किया है. अब बच्चों को मिड डे मील में अंडा, चावल और सब्जी के अलावा मछली तथा चटनी भी परोसी जायेगी.
महिला और बाल विकास विभाग की ओर से एक निर्देशिका जारी की गयी है जिसमें बच्चों को मिड डे मील में परोसे जाने वाले भोजन का मीनू तय किया गया है. इस निर्देशिका की प्रति सभी स्कूलों, नगरपालिकाओं और जिलाधिकारियों के दफ्तर में भेजी गयी है. पहले सप्ताह में बच्चों को दो दिन अंडा दिया जाता था लेकिन अब बच्चों को मछली भी खिलायी जायेगी.
इसे भी पढ़ें : पलामू : मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्था देख भड़के हेल्थ सेक्रेटरी, अधिकारियों को एक-एक कर लगायी फटकार
हर दिन अलग रहेगा मेन्यू
नये मेन्यू के अनुसार सोमवार को चावल, दाल, आलू की सब्जी और चटनी मिलेंगे. मंगलवार को चावल, दाल, मछली या अंडे के साथ चटनी दी जायेगी. बुधवार को केवल चावल, दाल और सब्जी परोसे जायेंगे.
गुरुवार को चावल, सब्जी तथा अंडा या मछली झोल में से कोई एक दिया जायेगा. शुक्रवार को चावल, दाल, आलू की सब्जी परोसे जायेंगे. शनिवार को चावल, दाल तथा आलू और सोयाबीन की सब्जी बच्चों को दी जायेगी.
इसे भी पढ़ें : IPRD : प्रेस बयान बनाने के लिए पत्रकारों को नियुक्त कर लिये, अब चार माह से नहीं दे रहे वेतन, कई ने काम छोड़ा
ये है पूरा मामला
उल्लेखनीय है कि हुगली के चुंचुडा में बालिका रानी मंदिर स्कूल के मिड डे मील में बच्चों को केवल चावल और नमक परोसा गया था. इसकी जानकारी मिलते ही हुगली से सांसद लॉकेट चटर्जी स्कूल में जा पहुंची थीं. उन्होंने राज्य सरकार पर इसे लेकर हमला बोला था जिसके बाद दूसरे दिन स्थानीय पार्षद ने अपने पैसे से अंडा और मसाला खरीद कर स्कूल में पहुंचाया था. उनका नाम गौरीशंकर मुखर्जी है जो स्कूल के परिचालन समिति के अध्यक्ष भी हैं.
उसके बाद हुगली के जिलाधिकारी वाई रत्नाकर राव ने भी बच्चों के साथ बैठकर मिड डे मील खाया था और भोजन की गुणवत्ता को परखा था.
इसे भी पढ़ें : चुनाव को लेकर निगम हुआ एक्टिव, 15 दिनों में 23 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास




