ChaibasaCrime NewsLead NewsSaraikela

ऋषिकेश जा रही ट्रेन के बाथरूम में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी पेंट्री स्टाफ गिरफ्तार

Saraikela: उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के बाथरूम में दिव्यांग महिला यात्री के साथ पेंट्री कार के कर्मी ने दुष्कर्म का प्रयास किया. ट्रेन के चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

ओडिशा के पुरी से योगनगरी ऋषिकेश जा रही उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में दिव्यांग महिला यात्री के साथ पेंट्री कार के कर्मी युवक द्वारा दुष्कर्म का प्रयास किये जाने की घटना सामने आई है. घटना की शिकायत मिलने पर चक्रधरपुर में राजकीय रेल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

28 वर्षीय पीड़िता महिला ओडिशा से उत्तर प्रदेश जा रही थी. इस दौरान कटक से जाजपुर के बीच बीती रात 2 से 3 बजे के बीच पेंट्री कार के कर्मी युवक रामजीत ने महिला के साथ ट्रेन के बाथरूम में उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. पीड़िता महिला के मुताबिक आरोपी युवक ने इस दौरान उसके साथ जबरदस्ती अप्राकृतिक यौनाचार भी किया है. बाथरूम से आवाज सुनने के बाद ट्रेन में सफर कर रहे दो युवकों ने बाथरूम खुलवाकर महिला को आरोपी से बचाया. इसके बाद इन युवकों ने ट्रेन के चक्रधरपुर पहुंचने पर राजकीय रेल पुलिस को मामले की सूचना दिया. जिसके बाद राजकीय रेल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पेंट्री कार के कर्मी को गिरफ्तार कर लिया. राजकीय रेल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

Related Articles

Back to top button