NationalNEWS

74 साल बाद फिर सुनाई देगी चीते की दहाड़

Bhopal : धरती पर सबसे तेज दौड़ने वाले स्तनधारी चीतों को दक्षिण अफ्रीका से लाकर इस साल नवंबर में मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले स्थित  कुनो उद्धान में बसाया जाएगा. इससे करीब 74 साल बाद देश में विलुप्त हुए चीते की दहाड़ फिर से सुनाई देने लगेगी, इन चीतों को दक्षिण अफ्रीका से भारत में लाने के लिए करीब 10 साल से चर्चा चल रही थी. जो अब साकार होने जा रही है. यह जानकारी रविवार को वन मंत्री विजय शाह ने दी है.

देश में अंतिम धब्बेदार चीता वर्ष 1947 में अविभाजित मध्य प्रदेश के कोरिया इलाके में देखा गया था, जो अब छत्तीसगढ़ में आता है. बाद में वर्ष 1952 में इस जानवर को देश में विलुप्त घोषित कर दिया गया था. शाह ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका से 10 चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में लाया जाएगा. इनमें पांच नर एवं पांच मादा होंगी. हमने इनके लिए कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बाड़ा बनाने का काम इस महीने से शुरू कर दिया है और अगस्त में बाड़ा बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा.

 

इसे भी पढ़ें : Bengal News :अब भाजपा नेत्री सरला मुर्मू ने भी दीदी से मांगी माफी, TMC में लौटेंगी

Related Articles

Back to top button