Lead NewsNationalTOP SLIDERWest Bengal

Bengal News :अब भाजपा नेत्री सरला मुर्मू ने भी दीदी से मांगी माफी, TMC में लौटेंगी

विधानसभा चुनाव में मनचाही सीटी नहीं मिलने पर TMC छोड़ भाजपा में हुई थीं शामिल

Kolkata : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की करीबी रहीं सोनाली गुहा के बाद अब सरला मुर्मू ने भी तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो से माफी मांगी है. सोनाली की तरह सरला ने भी कहा है कि वह अपनी पुरानी पार्टी में लौटना चाहती हैं.

इसे भी पढ़ें :स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के खिलाफ अभद्र भाषा बोलने वाले डॉक्टर ओपी आनंद हिरासत में  

सरला मुर्मू ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़ दी थी, क्योंकि उन्हें पार्टी ने जहां से टिकट दिया था, वह उससे खुश नहीं थीं. अब उन्होंने TMC में लौटने की इच्छा जाहिर की है.

भाजपा में शामिल होने को अपनी गलती बताते हुए सरला मुर्मू ने कहा कि वह चाहती हैं कि ममता बनर्जी उन्हें माफ कर दें.

सरला मुर्मू ने मलदा स्थित अपने आवास पर संवाददाताओं से कहा कि यदि वह मुझे स्वीकार कर लेती हैं, तो मैं उनके साथ रहूंगी और पार्टी के लिए खूब मेहनत करूंगी.

इसे भी पढ़ें :चक्रवाती तूफान यास ने थामे चार ट्रेनों के पहिये, अब तक 11 ट्रेनों को किया गया कैंसिल

मालदा से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ीं पर हारी

सरला मुर्मू को मालदा जिला के हबीबपुर विधानसभा सीट से टिकट दिया गया था, लेकिन पार्टी के सूत्रों के मुताबिक वह मालदा विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ना चाहतीं थीं. इसलिए उन्होंने तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया और मालदा से चुनाव लड़ीं. हालांकि, यहां उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा.

अब सरला मुर्मू ने कहा है कि मुझसे गलती हुई है और मैं चाहती हूं कि दीदी मुझे माफ कर दें. इससे पहले तृणमूल कांग्रेस की पूर्व विधायक सोनाली गुहा ने शनिवार को ममता बनर्जी को भावुक पत्र लिखकर पार्टी छोड़ने के लिए माफी मांगी थी.

इसे भी पढ़ें :झारखंड में भी महामारी घोषित होगी ब्लैक फंगस, अब तक 27 मरीज

सोनाली गुहा ने दीदी को लिखा था भावुक खत

सोनाली गुहा ने कहा था कि यदि ममता बनर्जी उन्हें माफ नहीं करेंगी और अपनी आंचल की छांव नहीं देंगी, तो वह जीवित नहीं रह पायेंगी. सोनाली गुहा तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की बेहद करीबी नेताओं में गिनी जातीं थीं.

इसे भी पढ़ें :आउटसोर्सिंग कंपनी के सुरक्षाकर्मियों पर महिलाओं ने लगाया छेड़खानी और गोली चलाने का आरोप

Related Articles

Back to top button