Uncategorized

मुख्य सचिव ने कहा कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति जैप-आईटी के माध्यम हो

रांची: मुख्य सचिव आरएस शर्मा ने कहा कि आउटसोर्सिंग प्रक्रिया में सुस्थिर जवाबदेह प्रणाली एवं प्रभावी नियंत्रण की जरूरत है। डेटा विश्‍लेषकों, डेटा एंट्री ऑपरेटर, प्रोग्रामर और कंप्यूटर ऑपरेटरों की नियुक्ति जैप-आईटी के माध्यम से की जाए। स्टेनो, चपरासी और चालकों के पद को संविदा पर नियुक्त किया जाए। मुख्य सचिव शर्मा प्रशासी पदवर्ग समिति की बैठक में बोल रहे थे।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रशासी पदवर्ग समिति सरकार के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों को सृजित करने के लिए जिम्मेवार है। प्रशासी पदवर्ग समिति ने विधि विभाग, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और वाणिज्यिक कर विभाग में विभिन्न पदों को सृजित करने की मंजूरी दी।

विभिन्न विभागों में नए वाहनों की खरीद पर प्रशासी पदवर्ग समिति ने मंजूरी नही दी बल्कि भाड़े पर वाहनों को लेने का निदेश दिया।
बैठक में अपर मुख्य सचिव ,पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, सचिव, वित्त विभाग, प्रधान सचिव, योजना एवं विकास विभाग, प्रधान सचिव, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, विधि सचिव, प्रधान सचिव, श्रम रोजगार एवं प्रशिक्षण विभाग, सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, प्रधान सचिव, वाणिज्यिक कर विभाग, निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button