JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

अवैध खनन मामले में खनन पधाधिकारी विभूति कुमार ने जिरवाबाड़ी थाना में दर्ज कराया मामला

Ranchi : अवैध खनन मामले में ईडी की जांच के बाद खनन पदाधिकारी विभूति कुमार ने एफआइआर दर्ज करायी है. यह एफआइआर साहिबगंज जिले के जिरवाबाड़ी थाना में दर्ज हुई है. ईडी की टीम ने 5 अप्रैल को साहेबगंज पहुंच कर अवैध खनन मामले की जांच की थी. इस जांच में ईडी ने पाया कि साहिबगंज इलाके में अवैध खनन का काम जारी है. जिसके बाद ईडी ने अवैध खनन को रोकने के लिए साहिबगंज एसपी को पत्र लिखा था. इस पत्र के माध्यम से ईडी ने साहिबगंज एसपी को बताया था कि जिले में अवैध खनन का कार्य धड़ल्ले से जारी है. इस जांच में पाया गया था कि नीबू पहाड़ इलाके में अवैध खनन धड़ल्ले से चल रहा है. अवैध माइनिंग स्थल से सड़क तक भारी वाहनों के चक्कों के निशान भी मिले हैं. यह अवैध खनन रात को किया जाता था. पहाड़ के सबसे उंचाईवाले इलाके में अवैध खनन के सबूत मिले हैं. कई जगह ब्लास्ट कर पहाड़ को उड़ाये जाने के भी सबूत मिले हैं. यह अवैध खनन जेल में बंद सीएम के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और विष्णु यादव के संरक्षण में चल रहा था. ईडी की जांच में यह बात सामने आयी है कि जेल में बंद पंकज मिश्रा अब भी अवैध खनन करा रहा है.

आठ महीने से चल रहा था अवैध खनन

अवैध खनन की जांच कर रही ईडी साहिबगंज में लगातार दबिश दे रही है. ईडी की टीम ने साहिबगंज में 25 जुलाई 2022 से 29 जुलाई 2022 तक अवैध खनन को लेकर सर्वे किया था. इसके बाद बैखोफ होकर दोबारा अवैध खनन शुरू कर दिया गया. करीब आठ महीने से नीबू पहाड़वाले इलाके में योजनाबद्ध तरीके से अवैध खनन किया जा रहा था. दोबारा जांच यह भी सामने आयी है कि अवैध खनन क्षेत्र का दायरा बढ़ा है. इलाके में कई जगह ताजा अवैध खनन पाया गया, कई जगह ब्लास्ट की तैयारी थी. पहाड़ को ब्लास्ट किये जाने के भी सबूत मिले हैं. वहीं भारी वाहन पोकलेन अर्थमूवर सहित अन्य वाहनों के चक्के के भी निशान मिले हैं.

इसे भी पढ़ें – धनबाद: फल विक्रेता से मांगी 25 लाख की रंगदारी, फोन कर कहा- कड़की में हूं पैसे दे दो, नहीं तो दुनिया छोड़ना होगा

Related Articles

Back to top button