
Chaibasa: चक्रधरपुर प्रखंड के जामिद पंचायत में हर घर नल जल योजना में कार्य कर रहे कर्मचारी के साथ मारपीट के मामला अब तूल पकड़ने लगा इस मामले में मुखिया के पति हरीश मुंडा के पक्ष में खुल के भाजपा नेताओं ने सामने आ गए. इस संबंध में भलियाकुदर में मुखिया कुंती सरदार व भाजपा नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ठेकेदार और पेयजल स्वच्छता विभाग पर गंभीर आरोप लगाया है. सभी ने कहा कि चक्रधरपुर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष हरिश मुंडा पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. भाजपा उनके साथ खड़ी है. विभागीय मिली भगत से ठेकेदार द्वारा गलत काम किए जाने का विरोध किया तो जनप्रतिनिधियों के ऊपर झूठा मामला दर्ज कराया है. इस मामले में जिला प्रशासन निष्पक्ष जांच कर जब तक दो सही व्यक्ति पर कार्रवाई नहीं किया जाता है तब तक भाजपा चुप नहीं बैठेगी जरूरत पड़ेगा तो इसको लेकर आंदोलन करेंगे.
इस संबंध में जामिद के मुखिया कुंती सरदार ने कहा पंचायत में चल रही प्रधानमंत्री हर घर नल योजना में कार्यरत कर्मचारियों द्वारा मेरे साथ दुर्व्यवहार किया गया. साथ ही साथ धक्का-मुक्की किया गया. जो गलत है. गुणवत्ता को लेकर कार्य को बंद कराया गया था. मेरे पति के ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है. जिस वक्त घटना हुआ उसे वक्त मेरे पति हरिश मुंडा कुड़मी समाज द्वारा निकाली गई रैली में शामिल थे. वह वापस लौटने के बाद मेरे साथ घटी घटना को बताया. इसके बाद कर्मचारी के खिलाफ चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले की उचित जांच कर कार्रवाई की जाए. एक सवाल के जवाब में श्रीमती सरदार ने कहा कि जब मेरे साथ दुर्व्यवहार हो रहा था तभी 4 से 5 लोग थे इसमें ठेकेदार के कर्मचारी और पदाधिकारी भी थे. मोके पर भाजपा नेता रोहित प्रधान ने कहा कि जनप्रतिनिधि अगर गलत कार्य का विरोध करता है, तो उसके ऊपर विभाग के बड़े अधिकारियों के इशारे पर झूठा केस दर्ज किया जाता है. जो भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी. जग जाहिर है कि पंचायत में चल रही नल जल योजना में कितनी गड़बड़ी चल रही है.
विभाग को शिकायत के बावजूद भी सुधार नहीं हो रहा है. भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष हरिश मुंडा के ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद है. भाजपा हरिश मुंडा के साथ हमेशा खड़ी है. मौके पर मौजूद भाजपा नेता गणेश तांती ने कहा कि चक्रधरपुर प्रखंड में चल रही हर घर नाली योजना में संवेदक द्वारा काफी हड़बड़ी की जा रही है. जब इसकी शिकायत विभाग को की जाती है, तो उल्टा विभाग शिकायतकर्ता के ऊपर केस दर्ज करने की धमकी देते हैं. हर घर नल जल योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है. लोगों द्वारा शिकायत करने पर जनप्रतिनिधि योजना का जांच करेंगे. क्योंकि पंचायत में करोड़ों की योजना चल रही है. लेकिन ना तो योजना बोर्ड लगाया गया है. ना ही कार्य में गुणवत्ता हो रही है. इन सभी मामलों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट की जाएगी. उन्होंने कहा कि भाजपा प्रखंड अध्यक्ष हरिश मुंडा पर लगाया गया आरोप बेबुनियाद है. इसकी उच्च स्तरीय जांच की जाए. जबकि भाजपा प्रखंड अध्यक्ष हरिश मुंडा ने कहा कि कर्मचारी के साथ जिस वक्त मारपीट हुआ उसे वक्त हम कुड़मी समाज द्वारा निकाली गई करमा शोभा यात्रा में दिन के 12:00 से शामिल थे. शोभायात्रा समाप्त करीब 8:00 बजे हुआ उसके बाद घर लौटे. लेकिन कर्मचारी के साथ शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच मारपीट हुई है. जो जांच का विषय है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच करने को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता साह पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, जिलाध्यक्ष सतीश पुरी, वरिष्ठ नेता जेबी तुबिद आदि को मौखिक रूप से जानकारी दी गई है.
इसे भी पढ़ें: वन टाइम सेटलमेंट स्कीम की अंतिम तिथि 30 सितंबर, ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन उपलब्ध




