Court NewsCrime NewsJharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsNEWSRanchiTop Story

जनहित याचिका में ED ने हाईकोर्ट को निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की 39.28 करोड़ की अटैच संपत्तियों के बारे में दी जानकारी

Ranchi: ईडी ने ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम की 39 करोड़ 28 लाख 82 हजार 578 रूपए की संपत्ति को अटैच किया है. इसकी जानकारी ईडी ने एक जनहित याचिका में हाई कोर्ट को दी है. ईडी ने वीरेंद्र राम एवं उसके परिजनों की 8 अलग-अलग संपत्तियों, जिसमें फ्लैट, जमीन, बैंक बैलेंस, फिक्स्ड डिपॉजिट आदि शामिल है, उसे अटैच किया है. अटैच संपत्तियों में वीरेंद्र राम की पत्नी राजकुमारी के नाम पर नई दिल्ली के साकेत स्थित 1.78 करोड़ मूल्य का फ्लैट फर्स्ट फ्लोर डी – 70, शामिल है. इसका वर्तमान मार्केट वैल्यू 5 करोड़ रुपए है. इसके अलावा पत्नी राजकुमारी के नाम पर खरीदी गई थर्ड फ्लोर सी-334 डिफेंस कॉलोनी, न्यू दिल्ली स्थित फ्लैट जिसकी दस्तावेज के आधार पर कीमत 5 करोड़ है, जबकि इसकी वर्तमान वैल्यू 11.30 करोड़ रूपया है.
इसे भी पढ़ें: चेक बाउंस मामले में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल ने सिविल कोर्ट में किया सरेंडर, मिला बेल

इसी तरह वीरेंद्र राम के पिता गेंदा राम के नाम पर ग्राम सतबरी, तहसील साकेत , न्यू दिल्ली में 2 बीघा से ज्यादा की जमीन ली गई है, दस्तावेज के आधार पर इसकी कीमत 4 करोड़ है जबकि इसका वास्तविक मूल्य 22.50 करोड़ है। वीरेंद्र राम के साथ बैंक के जॉइंट अकाउंट आर्यन अंकुश के साथ बैंक बैलेंस 13 लाख 43 हजार रुपए है. बैंक खाते में राजकुमारी एवं आर्यन अंकुश के नाम पर बैंक में फिक्स डिपॉजिट के रूप में 14 लाख 40 हजार से अधिक की राशि भी है. वीरेंद्र राम के एक्सिस बैंक के खाते में 8 लाख 10 हजार से अधिक की राशि है. वीरेंद्र राम एवं राजकुमारी के नाम पर E – 3 , वाटिका ग्रीन सिटी, डिमना रोड जमशेदपुर में 12 लाख 57 हजार से अधिक की संपत्ति ली गई है. इसका वास्तविक मूल्य एक करोड़ रुपए से भी ज्यादा है. इसके अलावा वीरेंद्र राम के नाम पर मारवा, पिठौरिया, रांची की 10 डिसमिल जमीन जिसका दस्तावेज के आधार पर कीमत 25 हजार है. इसका वास्तविक मूल्य 22 लाख रुपए है. वीरेंद्र राम के उक्त संपत्ति को ईडी ने अटैच किया है.

Related Articles

Back to top button