JamshedpurJharkhandNEWSRanchi

जमशेदपुर में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने AIIMS खोलने की रखी मांग, कहा, मरीजों को मिलेगी राहत

Ranchi : राज्य में हेल्थ सिस्टम को दुरुस्त करने को लेकर प्रयास जारी है. मंत्री से लेकर अधिकारी सभी अपने स्तर से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में जुटे है. अब स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्र से जमशेदपुर में देवघर की तर्ज पर एम्स बनाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में एम्स खुल जाने से मरीजों को इलाज कराने के लिए रांची और देवघर जाने की जरूरत नहीं होगी. वहीं इन हॉस्पिटलों पर मरीजों का लोड भी कम होगा. बताते चलें कि पहले से जमशेदपुर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल है.

केंद्रीय मंत्री को सौंपा था ज्ञापन

पिछले दिनों यूपी में एक कानक्लेव के दौरान स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया को ज्ञापन सौंपा था. यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज दिवस पर आयोजित सीएचओ सम्मेलन में उन्होंने केंद्रीय मंत्री से कहा था कि अभी केवल देवघर में एम्स है. ऐसे में बड़ी आबादी को बेहतर इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है. एम्स के लिए दिल्ली लोग जाते है. इसके अलावा मरीजों को दूसरे राज्यों का भी रूख करना पड़ता है.

पिछले साल दे‌वघर में शुरू हुआ था AIIMS

अगर रांची में एम्स खुलता है तो झारखंड में यह दूसरा होगा. इससे पहले देवघर में एम्स संचालित है. 1100 करोड़ रुपए से तैयार इस एम्स का 2021 में इसका उद्घाटन किया गया था. देवघर का एम्स देश भर में 13वां है.

इसे भी पढ़ें : खूंटी में पत्नी ने पति को पत्थर से कूचकर की हत्या

Related Articles

Back to top button