Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : गोविंदपुर में युवक ने बिजली के टावर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, एक माह पूर्व ही जेल से आया था बाहर

Jamshedpur : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत जोजोबेड़ा में अभिषेक कुमार उर्फ भिंडी (22) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसका शव घर से थोड़ी दूर स्थित बिजली के टावर पर लटका पाया गया. सूचना पाकर गोविंदपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अभिषेक हाल ही में सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना से लूट के मामले में जेल गया था. वह एक माह पूर्व ही जेल जमानत पर बाहर आया था. जानकारी के अनुसार वह नशे का आदि था. बीती रात वह घर नही आया था. सुबह बिजली के टावर पर उसका शव लटका पाया गया.

Related Articles

Back to top button