GiridihJharkhand Politics

गिरिडीह के बेंगाबाद में  हेमंत सरकार के खिलाफ गरजी केन्द्रीय शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कहा- होटवार जेल जाना तय

Giridih: हेमंत सरकार के खिलाफ गिरिडीह भाजपा का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा. दूसरे दिन केन्द्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी और पूर्व सीएम बाबूलाल मंराडी ने बेंगाबाद के प्रखंड कार्यालय में आक्रोश रैली को संबोधित किया. रैली में बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. आक्रोश रैली में केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने हेमंत सरकार समेत पूरे झामुमो नेताओं को चुनौती देते हुए कहा कि खनिजों और जमीनों को लूटने में लगे सीएम हेमंत और झामुमो नेताओं को होटवार जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता. क्योंकि राज्य गठन के बाद से झारखंड में पहली बार ऐसे कोई सीएम बने हैं जो भष्ट्राचार के सारे दायरे को खत्म करते हुए साहिबगंज से खनिजों को लूटना शुरु किया और अब गिरिडीह समेत पूरे राज्य में जमीनों को लूट और लुटा रहे हैं. हालात तो ऐसे हो चुके है कि जो अधिकारी हेमंत सरकार के गलत कामों को करने से मना करते है, उनका तबादला कर दिया जाता है. एक तरफ केन्द्र की मोदी सरकार राज्य के जर्जर सड़कों की लिस्ट मांगती है ताकि जिसे दुरुस्त किया जाए और दूसरी तरफ हेमंत सरकार और उनके विधायक कमीशनखोरी और लूट की सीमाएं खत्म किए हुए हैं.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में प्रकाश पर्व के मौके पर प्रधान गुरुद्वारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सुदिव्य सोनू हुए सम्मानित

इस बीच आक्रोश रैली के दौरान पूर्व सीएम बाबूलाल मंराडी ने कहा कि 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले हेमंत सरकार का जाना तय है और सीएम हेमंत को पूर्व सीएम की पहचान मिलना भी तय है. इस बीच आक्रोश रैली को पूर्व सांसद रवीन्द्र राय, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, भाजपा के प्रर्देश उपाध्यक्ष प्रणव वर्मा, किसान मोर्चा के दिलीप वर्मा ने भी संबोधित किया जबकि आक्रोश रैली में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नुनूलाल मंराडी, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, यदुनंदन पाठक, कामेशवर पासवान, सोनू एजाज, शिवपूजन राम, रंजीत मंराडी, डा. राजेश पोद्दार, उषा देवी, राजेन्द्र वर्मा, हेमराज साव, राजेन्द्र वर्मा, प्रवीण राम समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

Related Articles

Back to top button