
Ranchi : राजधानी रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र स्थित चकला गांव में आपसी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गयी है. मृतक युवक का नाम संजीव पांडे है. मृतक ओरमांझी थाना इलाके के चकला गांव का रहनेवाला था. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद ओरमांझी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस को अब तक मिली जानकारी के अनुसार आपसी विवाद में दोस्त ने ही अपने दोस्त की हत्या कर दी है. ओरमांझी थाना प्रभारी ने बताया कि दोस्त ने धारदार हथियार से हमला किया, जिसके उसकी मौत हो गयी. फिलहाल दोस्त इस घटना को अंजाम देकर मौका ए वारदात से फरार हो गया है.
इसे भी पढे़ं: गोड्डा : महागामा में मानव सेवा बैंक खोल कर की करोड़ों की ठगी, FIR दर्ज




