National

राफेल सौदे को लेकर कांग्रेस दो अगस्त को हिमाचल में करेगी प्रदर्शन

Shimla : कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के सभी 12 जिला मुख्यालयों में दो अगस्त को राफेल सौदे के मुद्दे पर प्रदर्शन का आयोजन करेगी. यह जानकारी एचपीसीसी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखू ने दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस उपायुक्तों को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अनुरोध किया जाएगा कि वह राष्ट्र को बताएं कि उनकी सरकार ने मनमोहन सिंह की अगुवाई वाली पूर्ववर्ती सप्रंग सरकार द्वारा किए गए इसी आशय के समझौते की तुलना में लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए अत्य धिक कीमत क्यों दी.

इसे भी पढ़ें- रांची डीसी ने कहा पहाड़ी मंदिर को लेकर मेकॉन ने कोई चिट्ठी नहीं लिखी, न्यूज विंग अपनी खबर पर कायम

मोदी सरकार ने क्यों किया 60,145 करोड़ का सौदा

अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान संसद में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लगाए गये आरोपों को दोहराते हुये सुखू ने कहा कि देश जानना चाहती है कि मोदी सरकार ने 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए 60,145 करोड़ रूपया क्यों दिया जबकि इसी सौदे के लिए सप्रंग – दो सरकार ने केवल 18,940 करोड़ रूपये का सौदा किया था. कांग्रेस लड़ाकू विमान सौदे को लेकर सरकार को निशाना बना रही है और इसमें गड़बड़ी का आरोप लगा रही है हालांकि, सरकार ने आरोप को पूरी तरह खारिज कर दिया है.

इसे भी पढ़ें- अशोक नगर : नोटिस-नोटिस का गेम खेल रहा है रांची नगर निगम

इसे भी पढ़ें- जनता को बेवकूफ मत बनाइए डीसी साहब, मेकॉन ने आपको सात पत्र लिखकर कहा – करा लें पहाड़ी मंदिर की मरम्मती

इसे भी पढ़ें- विभागों ने खर्च कर दिये 29,449 करोड़, पर नहीं दे पा रहे उपयोगिता प्रमाणपत्र, एजी ने जतायी आपत्ति

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button