JamshedpurJharkhand

मुसाबनी : कार्यशाला में बताई गई जल की महत्ता, गांवों में सबको जागरूक करने की अपील

Musabani : मुसाबनी प्रखंड सभागार में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल जमशेदपुर द्वारा जल-जीवन मिशन एवं जल गुणवक्ता निगरानी व अनुश्रवण विषय को लेकर एक दिवसीय कार्याशाला का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कार्यशाला का उद्धाटन किया. बीडीओ ने कहा कि जल ही जीवन है. शुद्ध जल से हमारा मन-तन और मस्तिस्क का उत्तम विकास होता है. गंदा पानी से कई सारी बीमारियां होती हैं, जो हमारे लिए जानलेवा हो सकती हैं. शुद्ध जल के साथ पार्याप्त मात्रा में पेयजल मिले यह बहुत जरूरी है. मानव जीवन के साथ-साथ पेड़, पौधा, जीव जन्तु को भी जल की आवयश्कता है. इसलिए यह जरूरी है कि जल को बचाया जाए. जल की बरबादी को रोकना होगा और वर्षा जल का संग्रह करना होगा. इसलिए मनरेगा अन्तर्गत डोभा, तालाब, शोक पिट आदि का निर्माण किया गया है. प्रशिक्षुक राजेश कुमार ने जल की गुणवक्ता के विषय पर जानकारी दी. जल की विशेषता के बारे में विस्तार रूप से जानकारी देते हुए कहा कि जो कुछ भी बताया गया, उसे अपने ग्राम में सभी को बताएं. मौके पर सोशल मोबिलाईजर छोटराई हांसदा, मुखिया में हलियानी मुण्डु, पानो सोरेन, हरकुलस तियु, शिला श्रेष्टा, जल सहिया में बसंति हांसदा, सुनिया टुडू, फुलमनी हांसदा, लक्ष्मी मुखी, गोपाल मुर्मू, प्यारी मुर्मू, झरना साव आदि उपस्थित थीं.

ये भी पढ़ें- Jharkhand NEWS : सब इंस्पेक्टर परीक्षा में लाभ देने के लिये दायर याचिका हाईकोर्ट में खारिज

Related Articles

Back to top button