JamshedpurJharkhand

जमशेदपुर: DC ऑफिस पहुंचे भाजपाई आपस में भिड़े, सरयू राय की कर रहे थे शिकायत

Jamshedpur: पूर्वी जमशेदपुर में रविवार को आसमाजिक तत्वों ने रघुवर दास और सासंद विद्युत वरण महतो के लगाये शिलापट्ट को क्षतिगस्त कर दिया था. इससे बौखलायी भाजपा सोमवार को डीसी रविशंकर शुक्ला के पास शिकायत लेकर पहुंची. भाजपाईयों ने डीसी से इस मामले पर संज्ञान लेते हुए ठोस कदम उठाने की मांग की.

लेकिन डीसी से मुलाकात के बाद बाहर आते ही भाजपाईयों के बीच आपस में ही बहस भी हो गयी. हालांकि मीडिया की मौजूदगी में हो रही बहस को भाजपा नेता बंटी सिंह ने बीच-बचाव कर शांत कराया. लेकिन इस मामले से साफ हो गय़ा है कि रघुवर दास की हार के बाद से जमशेदपुर में भाजपा नेतृत्वहीन हो गयी है.

इसे भी पढ़ें – महाधिवक्ता अजित कुमार का स्टेट बार काउंसिल के चेयरपर्सन के पद से इस्तीफा, सुनील बर्णवाल वेटिंग फॉर पोस्टिंग

सरयू राय पर लगाया आरोप

पूर्वी जमशेदपुर में कई योजनाओं पर लगे शिलापट्ट को कुछ असामाजिक तत्वों ने रविवार देर रात क्षतिग्रस्त कर दिया. शिलापट्ट पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद विद्युत वरण महतो का नाम लिखा था. भाजपा के कई नेताओं ने शिलापट्ट तोड़ने आरोप सरयू राय के समर्थकों पर लगाया है. इसी बात की शिकायत करने भाजपा के नेता डीसी से मुलाकात करने पहुंचे थे.

डीसी से मुलाकात के बाद जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने साफ कहा की ऐसा काम सरयू राय के समर्थक ही कर सकते हैं, क्योंकि इससे पहले आज तक ऐसी घटना कभी नहीं हुई. साथ ही कहा कि जमशेदपुर पूर्वी में सरयू राय की जीत के बाद से उनके समर्थकों का मन बढ़ गया है, जिनपर कार्यवाई जरुरी है. अगर डीसी रविशंकर शुक्ला इसपर जल्द कदम नहीं उठाते हैं, तो भाजपा सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी.

इसे भी पढ़ें – #SDG रिपोर्ट में पिछड़ा बिहार-झारखंड, केरल का सतत विकास सबसे बेहतर

क्यों आपस में भिड़े भाजपाई

उपायुक्त से मुलाकात के बाद भाजपा नेता जब बाहर आने लगे तो मीडिया के साथ बातचीत के दौरान बर्मा माइंस मंडल के भाजपा नेता पप्पू सिंह और उनके समर्थक का किसी ने इंतजार नहीं किया. वहीं देर से आने की वजह से पप्पू सिंह भाजपाईयों के साथ खड़े नहीं हो सके.

जिसपर पप्पू सिंह नाराज हो गए और अपने ही नेताओं को कोसना शुरु कर दिया. मीडिया के सामने क्रेडिट लेने का आरोप लगाते हुए पप्पू सिंह ने कहा की इसी स्वार्थ की राजनीती के चलते भाजपा का न सिर्फ पूर्वी जमशेदपुर में बल्कि राज्यभर में ये हाल हुआ है.

पप्पू सिंह के ऐसा कहते ही भाजपा नेता एक-दूसरे से भिड़ गए और उनके बीच बहस होने लगी. मामले को बढ़ता देख बंटी सिंह ने बीच बचाव किया और सबको समझाया, तब जाकर मामला शांत हुआ.

इसे भी पढ़ें – शपथ समारोह के निमंत्रण कार्ड को लेकर भिड़े कांग्रेसी, कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा को लगी चोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button