National

#Corona बहुत बड़ी चुनौती, पर मिलकर हरा देंगे : पीएम मोदी

New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना को बहुत बड़ी चुनौती माना है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि उसे मिलकर हरा देंगे.

शुक्रवार को इकनॉमिक टाइम्स ग्लोबल बिजनस समिट को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- हर युग में नये-नये चैलेंज आते हैं. इस वक्त कोरोना वायरस आर्थिक जगत के लिए भी चुनौती बना हुआ है. इससे भी हम एकजुटता के विजन से विजय होंगे.

इसे भी पढ़ें : #Jharkhand: बायोमेट्रिक अटेंडेंस नहीं बनाने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

जनता भी देती है अपना आइडिया

पीएम ने आगे कहा कि टेक्नॉलजी ने सबकुछ बदल दिया है. स्थायी विकास के लिए साथ मिलकर काम करने का विजन है. उन्होंने कहा कि यह जितना पुराना विजन है उतना ही प्रासंगिक भी है.

मोदी ने कहा कि एक वक्त था कि जब एक खास वर्ग के लोगों की ओर से किये जाने वाले अनुमान को ही फाइनल माना जाता था, लेकिन अब वक्त बदल चुका है.

यह बदलाव टेक्नॉलाजी की वजह से हुआ है. टेक्नॉलजी की वजह से इस वक्त आम जनता भी मजबूती के साथ अपने आइडिया को बता पाती है.

इसे भी पढ़ें :मार्च में ही स्कूलों को किताबें मिलने की उम्मीद, जेसीईआरटी कर रहा तैयारी

CAA पर विपक्ष पर बरसे

उन्होंने कहा कि हम जब सत्ता में आये तो लोगों की आकांक्षाओं का ख्याल रखा. पीएम ने कहा कि मैं जिस वर्ग की बात करता हूं उसकी आदत होती है ‘टेकिंग द राइट थिंग’. यानी हमेशा सही बात कहो, यह वाक्य बिल्कुल सही भी है.

हालांकि ऐसे लोगों को उन लोगों से नफरत है, जो डूइंग द राइट थिंग पर चलते हैं. इसलिए जब यथास्थिति में बदलाव होता है तो ऐसे लोगों को कुछ खास तरह की खामियां दिखने लगती हैं.

जो लोग खुद को जेंडर जस्टिस का मसीहा बताते हैं, उन्हें मेरे तीन तलाक पर कानून बनाने पर आपत्ति होती है. जो लोग शरणार्थियों के अधिकार के लिए दुनिया भर में ज्ञान परोसते रहते हैं, वे सीएए का विरोध करते हैं.

इसे भी पढ़ें :कांके डैम के आस-पास की जमीन पर हो रहे निर्माण पर हाइकोर्ट की रोक, अतिक्रमण करने वालों की लिस्ट मांगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button