Giridih

गिरिडीह के मधुबन में खनन अधिकारी ने अवैध बालू के स्टॉक को किया जब्त, तीन पर केस

Giridih: गिरिडीह के खनन अधिकारी अभिजीत, पीरटांड़ अंचल अधिकारी और मधुबन थाना प्रभारी ने मधुबन के खाली जमीन पर छापेमारी किया. इस दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने भी देखा की खाली जमीन में 70 ट्रैक्टर से अधिक बालू काफी पहले से डंप किया हुआ है. लेकिन किस काम के लिए और डंप बालू के स्टॉक को कहा भेजने की तैयारी थी. ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हुआ. तीनो अधिकारियों ने शाम पांच बजे छापेमारी किया. और इस दौरान जमीन में डंप बालू के स्टॉक को मापा गया, तो 70 ट्रैक्टर से अधिक बालू के स्टॉक पड़े हुए थे. काफी प्रयास के बाद छापेमारी के दौरान जानकारी मिला की डंप बालू के मालिक मधुबन के ही लाजपत राय जैन, प्रेमचंद जैन और मनोज जैन है. लिहाजा, तीनो के खिलाफ मधुबन में बड़े पैमाने पर अवैध बालू के स्टॉक रखने के आरोप में केस दर्ज कर लिया गया है. इधर केस दर्ज करने के साथ ही तीनो फरार बताए जा रहे हैं.

 

Related Articles

Back to top button